Publish Date: Wed, 10 Jan 2018 (19:30 IST)
Updated Date: Wed, 10 Jan 2018 (19:35 IST)
नई दिल्ली। जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया ने ‘डैटसन रेडी-गो 1.0 लीटर ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी)’ की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उपभोक्ता उसके किसी भी डीलर के पास 10 हजार रुपये का भुगतान कर इस वाहन को बुक कर सकते हैं।
इसकी डिलीवरी 23 जनवरी 2018 से शुरू होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक जेरोम सैगोट ने कहा कि नए रेडी-गो एएमटी के जरिए हमारा लक्ष्य उपभेाक्ताओं को किफायती दाम पर माइलेज, हेड रूम स्पेस, हाई सिटिंग पोजिशन, आकर्षक डिजाइन, ग्रांउड क्लीयरेंस आदि में सर्वश्रेष्ठ अनुभव उपलब्ध कराना है। इस कार में इंटेलीजेंट स्पार्क ऑटोमेटेड टेक्नोलॉजी, तीन सिलिंडर वाला 1.0 लीटर इंजन और 5-स्पीड ऑटोमेटेड ट्रांसमिशन जैसे फीचर दिए गए हैं।