Publish Date: Thu, 30 Jan 2020 (20:31 IST)
Updated Date: Thu, 30 Jan 2020 (20:34 IST)
नई दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने घरेलू बाजार में रेंज रोवर इवोक का नया संस्करण उतारा है।
कंपनी ने कहा कि उसने एस और आर डायनेमिक एसई के डीजल संस्करणों की डिलिवरी शुरू कर दी है। इनकी शोरूम में कीमत क्रमश: 54.94 लाख रुपए और 59.85 लाख रुपए है। इसके पेट्रोल संस्करणों की डिलिवरी भी शीघ्र शुरू होगी।
जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बयान में कहा, 'रेंज रोवर इवोक अपनी श्रेणी में सबसे अलग व आकर्षक कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) रहा है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए नए रेंज रोवर इवोक में डिजायन तथा प्रौद्योगिकी के संदर्भ नयी चीजें जोड़ी गई हैं।'