Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्कोडा ने 15.49 लाख रुपए में ऑक्टेविया का कॉरपोरेट एडिशन किया लांच

Advertiesment
skoda Auto India
नई दिल्ली। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी प्रीमियम सेडान कार ऑक्टेविया का 'कॉरपोरेट संस्करण' पेश किया। शोरूम में इसकी कीमत 15.49 लाख रुपए से शुरू है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
कंपनी ने बयान में कहा कि 1.4 टीएसआई (एमटी) पेट्रोल इंजन ऑक्टेविया कॉरपोरेट संस्करण की कीमत 15.49 लाख रुपए जबकि 2.0 टीडीआई (एमटी) डीजल इंजन की कीमत 16.99 लाख रुपए रखी गई है।
 
स्कोडा का दावा है कि 1.4 टीएसआई पेट्रोल इंजन कार 150 पीएस का पावर जेनरेट करती है और 16.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह कार 8.1 सेकंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और अधिकतम रफ्तार 219 किमी प्रतिघंटे है।
 
वहीं दूसरी ओर 2.0 टीडीआई डीजल इंजन 143 पीएस का पावर जेनरेट करती है और यह कार 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। डीजल संस्करण 8.4 सेकंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी अधिकतम गति 218 किमी प्रति घंटे है। कंपनी ने दावा किया है कि डीजल संस्करण 21 किमी प्रतिघंटे का माइलेज देगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेलंगाना राष्ट्र समिति : अलग राज्य के आंदोलन से जन्मी पार्टी