Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Yamaha ने लॉन्च किया स्कूटर Aerox 155, जानिए फीचर्स और कीमत

Advertiesment
scooter model erox 155
इंडिया यामाहा मोटर ने मंगलवार को देश में अपना नया 155 सीसी का स्कूटर मॉडल एरॉक्स-155 पेश किया। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 1।29 लाख रुपए है। जापान की दोपहिया कंपनी ने अपनी 155 सीसी की बाइक वाईजेडएफ-आर15 का उन्नत संस्करण भी पेश किया है। इसकी कीमत 1।67 लाख रुपए से शुरू होती है।

 
यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने कहा कि कंपनी ने मोटरसाइकल और स्कूटर श्रेणी में कई रोमांचक उत्पाद पेश किए हैं। एरॉक्स 155 इस मामले में एक महत्वपूर्ण मॉडल है। इसका विकास यामाहा आर डीएनए की तर्ज पर किया गया है।

webdunia
 
एरॉक्स-155 में 155 सीसी का इंजन लगा है और इसकी अधिकतम शक्ति 15 पीएस की है। शितारा ने कहा कि मुझे भरोसा है कि एरॉक्स 155 को उपभोक्ता स्वीकार करेंगे। इसे देश में एक नया मैक्सी स्पोर्ट्स स्कूटर की श्रेणी तैयार होगी। कंपनी ने कहा कि वाईजेडएफ-आर15 में पहली बार कई फीचर जोड़े गए हैं। यह बाइक सितंबर के अंत तक कंपनी की डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी चुनाव, विपक्ष पर हमलावर हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ