Publish Date: Thu, 10 Sep 2020 (15:57 IST)
Updated Date: Thu, 10 Sep 2020 (16:00 IST)
अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाते से फर्जी तरीके से दो बार में छह लाख रुपए निकाल लिए गए।
ट्रस्ट की ओर से अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसकी जानकारी ट्रस्ट को तब मिली जब बड़ी रकम की निकासी का चेक बैंक में आया। तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाते से क्लोन चेक के माध्यम से लखनऊ के एक बैंक से पहली बार ढाई लाख और दूसरी बार साढ़े तीन लाख रुपए निकाले गए।
बैंक ऑफ बडौदा में जब नौ लाख 86 हजार के भुगतान का चेक आया तो इसके वेरिफिकेशन के लिए बैंक की ओर ट्रस्ट को फोन किया गया।
तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से किसी को कोई चेक नहीं दिया गया है। कोई बड़ा गिरोह है जो यह काम कर रहा है। उन्होंने बुधवार रात अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Thu, 10 Sep 2020 (15:57 IST)
Updated Date: Thu, 10 Sep 2020 (16:00 IST)