Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरिचल मुनाई गए पीएम मोदी, कोठंडारामस्वामी मंदिर में की पूजा, क्या है दोनों का भगवान राम से संबंध

Advertiesment
हमें फॉलो करें PM modi in tamilnadu temples
, रविवार, 21 जनवरी 2024 (11:35 IST)
PM Modi in TamilNadu temples : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अरिचल मुनाई गए। यहां से वे धनुषकोडी में श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर पहुंचे और भगवान राम की पूजा-अर्चना की।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सबसे पहले अरिचल मुनाई पहुंचे। मोदी ने समुद्र तट पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने समुद्र का जल हाथों में लेकर प्रार्थना की और अर्घ्य दिया। उन्होंने वहां प्राणायाम भी किया। उन्होंने वहां बने राष्ट्रीय प्रतीक स्तंभ पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

कहा जाता है कि अरिचल मुनाई वह स्थान है जहां पर भगवान राम की वानर सेना ने राम सेतु का निर्माण किया था। राम सेतु को ‘एडम ब्रिज’ के नाम से भी जाना जाता है। 
इसके बाद से श्री कोठंडारामस्वामी स्वामी मंदिर में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। कोठंडाराम का अर्थ है धनुषधारी राम। मान्यता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार भगवान श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह वही स्थान है जहां पर श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था।
 
3 दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को चेन्नई में खेलो इंडिया गेम्स 2023 का उद्घाटन किया था। शनिवार को उन्होंने श्रीरंगम और रामेश्वरम में क्रमशः श्री रंगनाथस्वामी और अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिरों का दौरा किया।
 
रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 करोड़ राम भक्तों ने दान किए 3200 करोड़, ब्याज के पैसों से ही बन गया रामलला का मंदिर