Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 (15:47 IST)
Updated Date: Tue, 16 Jan 2024 (15:55 IST)
PM Modi in veerbhadra mandir : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आंध्रप्रदेश के लेपाक्षी में स्थित वीरभद्र मंदिर में राम की भक्ति में डूबे दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने श्री राम-जय राम भजन गाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने यहां रंगनाथ रामायण के श्लोकों को भी सुना।
इससे पहले आज सुबह पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया था कि अगले दो दिनों में मैं आंध्र प्रदेश और केरल के लोगों के बीच रहूंगा। आज (16 जनवरी) को मुझे लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में प्रार्थना करने का अवसर मिलेगा। यहां मैं तेलुगु भाषा में रंगनाथ रामायण के छंद भी सुनूंगा।
पीएम ने आगे बताया कि 17 जनवरी को वो केरल जाएंगे। 17 जनवरी को वे कोच्चि में गुरुवयूरी मंदिर, त्रिप्रयार श्री रामास्वामी मंदिर में प्रार्थना करेंगे। उसके बाद कोच्चि में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करूंगा, जहां प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 (15:47 IST)
Updated Date: Tue, 16 Jan 2024 (15:55 IST)