Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राम पर सियासत :ट्वीट करने वाले कैकई और मंथरा के चलते भगवान राम को झेलना पड़ा वनवास

हमें फॉलो करें राम पर सियासत :ट्वीट करने वाले कैकई और मंथरा के चलते भगवान राम को झेलना पड़ा वनवास
webdunia

विकास सिंह

, बुधवार, 5 अगस्त 2020 (12:20 IST)
भोपाल। अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरम है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज फिर भूमिपूजन के समय पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर लिखा कि आज अयोध्या जी में भगवान रामलला के मंदिर का शिलान्यास वेद द्धारा स्थापित ज्योतिष शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरीत हो रहा है, हे प्रभु हमें क्षमा करना। यह निर्माण निर्विध्न रूप से पूरा हो यही हमारी आप से प्रार्थना है।   
 
दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हए कहा कि त्रेता  युग में भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ था पर आज के दौर में कुछ कैकई और मंथरा जो सुबह ट्वीट कर देते हैं उनके कारण से इतना लंबा वनवास झेलना पड़ा। 
webdunia
गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि मैं आज के दिन ऐसे कैकई और मंथरा जो अकारण के ट्वीट कर ऐसे पवित्र भाव को भी खंडित करने की कोशिश करते है उनको सद्बुद्धि दें यही प्रार्थना कर सकता हूं। 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज का दिन राममय का दिन है। पांच सौ साल के संघर्ष और हजारों कारसेवक और रामभक्त की कुर्बानी के बाद आज राममंदिर का भूमिपूजन होने जा रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Monsoon Updates: मुंबई, ठाणे और पालघर में 12 घंटों में करीब 15 इंच वर्षा