Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बर्लिन क्रिसमस बाजार में बाल-बाल बची प्रत्यक्षदर्शी ने ब्योरा दिया

Advertiesment
Berlin Christmas markets
ब्रिटिश पर्यटक एमा रश्टन बर्लिन के क्रिसमस बाजार में बैठी थीं जब वहां एक ट्रक घुसा जिसने दुकानों को रौंद डाला। उन्होंने बीबीसी को बताया कि ये दुर्घटना बिल्कुल नहीं लग रही थी और ट्रक काफी तेजी से बाजार में घुसा जा रहा था और उसकी स्पीड घटी नहीं।
file photo germany
'ये हमारी बर्लिन की पहली यात्रा थी, हमने पास के क्रिसमस मार्केट में जाने का फैसला किया। हम वहां बैठे, वाइन पी, हम वहां एक बूथ में गए और बैठकर बातें करने लगे। मेरे दोस्त ने कहा चलो चलते हैं, पर मैंने कहा नहीं थोड़ी देर और रूकते हैं, यहां से नजारा बड़ा सुंदर दिख रहा है।
 
और अचानक हमने एक बहुत जोर का धमाका सुना। बाईं ओर मुड़े और देखा कि बाजार में लटकी क्रिसमस लाइट्स नीचे गिर रही हैं। हमने देखा कि एक ट्रक बड़ी तेजी से बाजार के बीचों-बीच सब कुछ कुचलता बढ़े चला जा रहा है।
 
वो दुकान जहां से हमने वाइन खरीदी थी, जो हमसे केवल 8-10 फीट दूर थी, वो पूरी तरह तबाह हो चुकी थी। दो मिनट पहले हम वहां से नहीं हटे होते, तो हम भी उसकी चपेट में आ सकते थे।
 
ट्रक की गति 60 किलोमीट प्रति घंटा रही होगी और ऐसा कतई नहीं लग रहा था कि वो धीमा होने वाला है। हमने ट्रक को रुकते नहीं देखा क्योंकि अंधेरा हो गया था। हम अपने होटल की तरफ लौटे, आस-पास तबाही दिखाई दे रही थी। ये सोच पाना मुश्किल था कि जिस जगह पर थोड़ी देर पहले जश्न का माहौल था वो अब डरावनी लग रही थी।'

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकवादी बना रहा है पाकिस्तान?