Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेक्स में चरम सुख की कुंजी क्या है?

हमें फॉलो करें सेक्स में चरम सुख की कुंजी क्या है?
, मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (12:33 IST)
अलग-अलग यौन रुझान वाली महिलाओं में चरमोत्कर्ष या ऑर्गेज़्म का स्तर भिन्न होता है। किसी पुरुष या लेस्बियन या बाइसेक्सुअल लोगों की तुलना में एक सामान्य महिला सेक्स के दौरान कम ही चरमोत्कर्ष पर पहुंच पाती है। बाइसेक्सुअल वे लोग होते हैं जो महिला और पुरुष दोनों से यौन संबंध बनाते हैं। यह बात अमरीका में 52 हजार छह सौ लोगों पर किए गए एक अध्ययन में सामने आई है।

 
अध्ययन में यह देखा गया कि महिला-पुरुष या अलग-अलग तरह के यौन रुझान वाले व्यक्तियों में सेक्स के दौरान मिलने वाले ऑर्गेज़्म के बीच अंतर कितना है। आर्काइव ऑफ़ सेक्सुअल बिहेवियर नाम से किए गए इस अध्ययन के नतीज़े बताते हैं कि अधिक से अधिक ऑर्गज़्म के लिए जोड़े अपने यौन व्यवहार में अंतर ला सकते हैं।
 
इनमें ओरल सेक्स और अपने साथी को प्यार से छूना और सहलाना शामिल है। अध्ययन में इंडियाना विश्वविद्यालय, चैपमैन विश्वविद्यालय, क्लेयरमांट ग्रैजुएट विश्वविद्यालय शामिल थे। इसके मुताबिक़ आमतौर पर ऑर्गेज़्म हासिल करने वालों का अनुपात इस तरह था।
 
* 65 फ़ीसद सामान्य महिलाएं
* 66 फ़ीसद बाइसेक्सुअल महिलाएं
* 86 फ़ीसद समलैंगिक महिलाएं
* 88 फ़ीसद बाइसेक्सुअल पुरुष
* 89 फ़ीसद समलैंगिक पुरुष
* 95 फ़ीसद सामान्य पुरुष
 
अध्ययन करने वाली टीम का कहना है, ''हालांकि अध्ययन से इस बात के संकेत मिले कि ऑर्गेज़्म के बीच इस अंतर को कम किया जा सकता है।'' टीम के मुताबिक़, ''तथ्य यह है कि एक समलैंगिक महिला किसी सामान्य महिला की तुलना में आमतौर पर अधिक ऑर्गेज़्म हासिल करती है। यह इस ओर इशारा करता है कि कई सामान्य महिलाओं में ऑर्गेज़्म हासिल करने की दर अधिक हो सकती है।''
 
अध्ययन के नतीजों के मुताबिक़ कुछ सामान्य महिलाएं रेगुलसर सेक्स के ज़रिए ही ऑर्गेज़्म तक पहुंच पाती हैं। अध्ययन से यह भी पता चलता है कि सेक्स के दौरान होने वाली अन्य गतिविधियों के साथ-साथ मिल-जुलकर ओरल सेक्स करने का एक अलग ही महत्व है।
 
ज़्यादा ओरल सेक्स से अधिक ऑर्गेज़्म हासिल करने को लेकर सामान्य महिलाओं, समलैंगिक महिलाओं, बाइसेक्सुअल महिलाओं, समलैंगिक पुरुषों और बाइसेक्सुअल पुरुषों में एक पैटर्न है।
 
*केवल सामान्य पुरुषों में ही कोई लिंक नहीं मिला।
*महिलाओं में अधिक ऑर्गेज़्म से जुड़े व्यवहार इस तरह हैं।
*अपने पार्टनर से यह कहना कि बिस्तर पर वो क्या-क्या चाहती है।
*बिस्तर पर किए गए प्रदर्शन के लिए अपने पार्टनर की तारीफ़ करना।
*कोई कामुक चीज़ करने के लिए अपने पार्टनर को टेलीफ़ोन करना या ईमेल करके उसे छेड़ना।
*सेक्सी अंत:वस्त्र पहनना।
*अलग-अलग पोज़िशन में सेक्स करना।
*एनल के जरिए उत्तेजित करना।
*अपनी यौन इच्छाओं के बारे में बातें करना।
*सेक्स से जुड़ी बातें करना और प्यार जताना।
 
*इस अध्ययन में शामिल वैज्ञानिकों का कहना है कि महिला-पुरुषों में ऑर्गेज़्म हासिल करने की दर अलग-अलग होने के सामाजिक और विकासवादी कारक भी हैं।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेक्स संतुष्टि में 'जी स्पॉट' की भूमिका