Publish Date: Mon, 25 Nov 2024 (17:17 IST)
Updated Date: Mon, 25 Nov 2024 (17:20 IST)
Body Polishing: आमतौर पर बॉडी पॉलिशिंग ब्यूटी पार्लर में करवाने वाला एक महंगा ट्रीटमेंट है पर इसे बहुत आसानी और कम खर्च में घर पर भी किया जा सकता है। चेहरे की खूबसूरती का ख्याल तो हम सभी रखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर को भी देखभाल की जरूरत होती है। चेहरे के साथ-साथ हमारे शरीर की डेड स्किन को निकालना जरूरी होता है, जिसके लिए बॉडी पॉलिशिंग एक बेहतर विकल्प माना जाता है। आज इस आलेख में हम आपको घर पर आसानी से तैयार होने वाले बॉडी पॉलिशिंग स्क्रब बनाने की विधी बता रहे हैं।
कॉफी और चीनी
स्किन के लिए कॉफी को भी लाभकारी माना गया है। बताया जाता है कि कॉफी एक नेचुरल स्क्रब के रूप में कार्य कर सकता है। साथ ही यह त्वचा की कोमलता और चमक को बरकरार रख सकता है। वहीं, अगर चीनी की बात करें तो इस पर हुए शोध बताते हैं कि यह त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे चमकदार बनाए रखने के लिए लाभकारी माना गया है।
बनाने की विधी:
-
एक कटोरी में आधा कप चीनी लें और उसमें आधा कप कॉफी मिलाएं।
-
फिर उसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
-
अब इस मिश्रण से पूरे बॉडी की स्क्रबिंग करें।
-
इसके बाद गुनगुने पानी से नहा लें।
-
अंत में नारियल तेल से पूरे बॉडी का मसाज करें
बादाम, दूध और शहद
बादाम और दूध स्वास्थ के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि बॉडी पॉलिशिंग के लिए इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। इस पर हुए एक शोध में जिक्र मिलता है कि मलाई त्वचा की रंगत में निखार ला सकता है तो वही बादाम त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे नमी भी प्रदान करता है।
इसके अलावा, शहद में भी मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते है।
बनाने की विधी:
-
एक कटोरी में 4 चम्मच बादाम पाउडर, दो चम्मच शहद और एक चम्मच मलाई मिला लें।
-
अब इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
-
समय पूरा हो जाने के बाद हल्के हाथों से बॉडी को स्क्रब करें।
-
अंत में साफ तैलिए को भिगोकर शरीर को पोछ लें।
ALSO READ: सर्दियों में बालों को दें निखार : घर पर बनाएं सिर्फ इन 5 चीजों से ये DIY हेयर सीरम
सावधानी :
बॉडी पॉलिशिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाले किसी भी पदार्थ का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। जैसा कि हमने लेख में बताया कि घर बैठे बॉडी पॉलिशिंग करने बहुत ही आसान है, बशर्ते कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। चलिए अब हम आपको उन टिप्स के बारे में भी बता देते हैं, जिसका ध्यान बॉडी पॉलिशिंग के समय रखना चाहिए:
-
बॉडी पॉलिशिंग के समय स्क्रबिंग की प्रक्रिया को जोर से न करें। इससे त्वचा छिल सकती है।
-
बॉडी पॉलिशिंग के तुरंत बाद धूप में न निकलें।
-
बॉडी पॉलिशिंग के मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
-
बॉडी पॉलिशिंग के लिए शाम के समय का ही चुनाव करें।
-
अगर त्वचा से जुड़ी किसी प्रकार की गंभीर समस्या है तो बॉडी पॉलिशिंग से बचें।
-
सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को भी बॉडी पॉलिशिंग से परहेज करना चाहिए।
-
बॉडी पॉलिशिंग महीने में एक बार ही करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें