Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चेहरे की कोमल मसाज से उतारें थकान, जानिए 5 टिप्स

Advertiesment
face glow
कई बार अधि‍क परिश्रम करने पर शरीर में थकान महसूस होती है। शरीर सुस्त हो जाता है और केवल आराम चाहता है। ऐसे में शरीर की थकान चेहरे पर भी असर डालती है, और चेहरे का नूर गायब सा हो जाता है। हम बता रहे हैं, थकान उतारने के कुछ आसान उपाय, जिन्हें आजमाकर, थकान को छू मंतर कर सकते हैं, और चेहरे की ताजगी का बनाए रख सकते हैं। 


 
 
चेहरे पर दिखने वाली थकान को उतारने के लिए अपने हाथ अंगुलियों के पोरों से चेहरे की हल्की मालिश करें। इससे ब्लड सर्क्युलेशन  बढ़ेगा, और आप तरोताजा महसूस करेंगे। 

 नाक के दोनों ओर हल्की मालिश करते हुए, धीरे-धीरे आंखों के बीच वाले भाग से लेकर आंखों के नीचे वाले हिस्से में भी हल्की मालिश करें। 

webdunia

 

 
 
3  भौंहों पर हल्का दबाव बनाते हुए अंदर से बाहर की ओर मालिश करें, फिर आंखों के बाहरी किनारों पर मालिश करते हुए माथे तक पहुंचें।

4  अब आंखों के बिल्कुल नीचे की ओर हाथों को लाएं, फिर गालों के बीच में हल्की मालिश करते हुए, मसूड़ों के उपर की त्वचा पर भी मा‍लिश करें और जबड़ों को अंगुलियों से पकड़कर हल्का दबाव बनाएं।
 
webdunia

 
 
 
5  मालिश के लिए नारियल या बादाम के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा वनस्पति तेल में सुगंधि‍त तेल की कुछ बूंदे डालकर प्रयोग  करना बेहद फायदेमंद होता है। सुगंध से थकान आसानी से मिट जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi