Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Hair Care Tips : घर पर चंद मिनटों में बनाएं हर्बल शैम्‍पू

हमें फॉलो करें Hair Care Tips : घर पर चंद मिनटों में बनाएं हर्बल शैम्‍पू
बाल आपकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। लेकिन हेयर फॉल होने पर वह एकदम पतले हो जाते हैं। और बेकार दिखने लगते हैं। आज के वक्त में बाजार में महंगे-महंगे प्रोडक्‍ट्स जरूर उपलब्ध है लेकिन वह कितने प्रभावी होती है कोई नहीं जानता। लेकिन नानी मां के नुस्‍खे आज भी कारगर है। तो आइए जानते हैं हेयर फॉल रोकने के लिए कैसे बनाएं घर पर हर्बल शैम्‍पू।   
 
 
हर्बल शैम्पू बनाने की सामग्री -

100 ग्राम सूखा आंवला
100 ग्राम रीठा
100 ग्राम शिकाकाई
50 ग्राम मेथी दाना

विधि

- सबसे पहले आंवला, रीठा, शिकाकाई, और मेथी दाने को साफ पानी से धो लें।
- इसके बाद रातभर दो गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद सुबह अच्‍छे से हाथों से मसल लें। और इसके बाद धीमी आंच पर गैस पर पका लें।
- जब पानी उबल कर सिर्फ एक गिलास रह जाए तो उसे बंद करे दें।
- अब ठंडा करके छान लें। आपका शैंपू तैयार है।

इसके फायदे -

- बाल मुलायम होंगे।
- बाल सिल्की बनेंगे।
- बालों का झड़ना कम होगा।
- बालों की डेंसिटी भी बढ़ेगी।
- बाल काले हो जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागरिक अपने आपको बचाएं कि कांग्रेस को?