Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Hair Tips : हेयर स्पा या केराटिन ट्रीटमेंट क्या बेहतर है आपके बालों के लिए

हमें फॉलो करें Hair Tips : हेयर स्पा या केराटिन ट्रीटमेंट क्या बेहतर है आपके बालों के लिए
आज के वक्त में हर कोई डैमेज हेयर की वजह से परेशान है। इसे लेकर कई तरह के घरेलू उपाय भी अपनाएं जाते हैं। लेकिन बालों को वो पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इससे बालों में चमक को बरकरार रखने के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ती है। वहीं कई लोग आखिरी में अपने बालों के सही पोषण के लिए पार्लर जाना पसंद करते हैं। लेकिन वे समझ नहीं पाते हैं कि हेयर स्पा बेस्ट है या केराटिन ट्रीटमेंट। आइए बताते हैं आपके हेयर के लिए क्या बेस्ट है- 
 
1.क्या होता है केराटिन ट्रीटमेंट- केराटिन ट्रीटमेंट बालों को पोषक तत्वों को पूरा करता है। इसकी कमी से बाल बेजान, डैमेज होने लगते हैं। हालांकि अलग-अलग बालों के टाइप के अनुसार इसे लगाया जाता है।

अगर आपके बाल बहुत अधिक डैमेज हो रहे हैं तो आपको कैरेटिन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका असर करीब 4-5 महीने तक रहता है। इस दौरान आपको बालो का प्रॉपर ध्यान रखना होगा। 5 महीने बाद आपको वापस यही ट्रिटमेंट लेना होता है। 
 
2. हेयर स्पा- हेयर स्पा बालों की बेहतरी के लिए होता है। इसका असर कुछ ही समय तक के लिए रहता है। अगर आपके बालों में डस्ट हो रही हो या बहुत ज्यादा रूखें हो रहे हैं तो आप हेयर स्पा ले सकते हैं। इससे आपके बाल फिर से मुलायम और बाउंसी हो जाएंगे।

हेयर स्पा से आपके बालों में डीप कंडिशनिंग की जाती है, हालांकि इसमें बहुत अधिक प्रोटिन नहीं होता है। इसका असर अधिकतम 20 दिनों तक रहता है। इसलिए बालों को कंडिशनिंग करने के लिहाज से आप हेयर स्पा का चयन  कर सकते हैं। 
 
अब आप समझ गए होंगे कि आप अपने बालों के लिए क्या पसंद करते हैं। हेयर स्पा या केराटिन ट्रीटमेंट। कैरेटिन आपके बालों को पोषक तत्व देगा और हेयर स्पा पोर्स के अंदर डीप कंडिशनिंग करता है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या पुतिन और मोदी के सपने एक जैसे नहीं हैं?