Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाली तीज पर कैसे सजें संवरें, 5 unique ideas

हमें फॉलो करें हरियाली तीज पर कैसे सजें संवरें, 5 unique ideas
Teej Makeup Tips

वर्ष 2022 में 31 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जा रही है। हरियाली तीज के त्योहार के अवसर पर सुहागिन महिलाएं सज-संवर कर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस पर्व पर सुहागिनों का सौंदर्य देखते ही बनता है। उनकी ब्यूटी पर सबकी निगाहें ठहर जाती है। यदि आप भी इस खास अवसर पर बेहद खास लगना चाहती हैं, तो आपको कुछ खास और डिफरेंट लुक में संवरने की जरूरत है।

 
यहां जानिए तीज के खास अवसर पर कैसे दिखें सबसे हटकर और अपनाएं ये टिप्स-

 
हरियाली तीज पर सजने-संवरने के 5 खास टिप्स : Hariyali Teej 2022 Unique Ideas
 
1. हरियाली तीज पर साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल को बदलते हुए आप वेस्ट बेल्ट साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने बेल्ट के कलर्स से मिलते हुए हेयर एसेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
 
2. तीज पर आई मेकअप करते समय आप अपनी आंखों को ड्रामेटिक लुक देने के लिए शिमरी मेकअप का चुनाव कर सकती हैं। यह आई मेकअप आपको बोल्ड लुक दे सकता है। इस बार आप अपर आई लेशेस लगाने की जगह अंडर आई लेशेस लगाकर बिलकुल डिफरेंट लुक पा सकती हैं।
 
3. इस खास दिन आप साधारण या टिपिकल ट्रेडिशनल तरीके से साड़ी पहनने की जगह कुछ इसमें मॉडर्न ट्विस्ट ला सकती हैं। इसे आजकल पेंट या धोती स्टाइल में पहना जा रहा है, जो ट्रेडिशनल में भी मॉडर्न लुक देता है। आजकल की यु‍वतियों को इस तरह की ड्रेसेस काफी पसंद आती है। तो इस बार आप भी कुछ ऐसा सजें कि सबकी निगाहें बस आपको ही देखती रह जाएं।

 
4. ब्लैक लाइनर की जगह आप ब्लू, गोल्डन, ग्रीन या अन्य दूसरे कलर का लाइनर भी ट्राई कर सकती हैं।
 
5. आई मेकअप में इस हरियाली तीज कुछ डिफरेंट ट्राई कीजिए। अगर आप हमेशा ब्लैक काजल ही इस्तेमाल करती हैं तो आंखों को बड़ा और आकर्षक बनाने के लिए व्हाइट लाइनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

webdunia
Hariyali Teej 2022

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बारिश में बाल बहुत झड़ रहे हैं तो ये Hair Care Tips हैं आपके लिए