Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लिपस्ट‍िक के यह 5 शेड हैं अभी चलन में...

हमें फॉलो करें लिपस्ट‍िक के यह 5 शेड हैं अभी चलन में...
त्योहार हो या शादी विवाह, खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का प्रयोग आम बात है। मेकअप की सारी चीजों में सबसे अहम होती है लिपस्ट‍िक, जो आपके होंठों को रंगत देकर, आपके लुक को चेंज करने में मदद करती है।


 

लेकिन इसका प्रयोग भी चलन के अनुसार किया जाए, तो आपकी खूबसूरती और भी उभरकर सामने आती है। जानिए लिपस्ट‍िक के 5 शेड, जो अभी पसंद किए जा रहे हैं... 
 
1 लाल- यूं तो लाल रंग हमेशा ही खास होता है, लेकिन इस समय इस रंग को काफी पसंद किया जा रहा है। हर तरह की ड्रेस पर इस कलर का उपयोग किया जा सकता है। मेकअप कलरफुल हो या न्यूड, लाल लिपस्ट‍िक इसे और भी आकर्षक बना देगी। रेडियन्ट, क्लासिक और वाइब्रेंट कलर्स में आप इसका कोई भी शेड चुन सकते हैं।
 
2 डार्क ब्राउन - खास तौर से वेस्टर्न ड्रेस पर यह रंग मैच करता है। स्मोकी आईशेड के साथ इसका मेल कमाल का लुक देता है। ट्रेडिशनल के साथ ट्राय करना चाहें तो इसका लाइट शेड आप इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर आपका रंग डार्क है, तो आपको इसे नहीं चूनना चाहिए। 
 
 
webdunia

 

3 पीच - युवाओं में इस रंग का खास क्रेज है, और इसके ब्राइट शेड्स की डिमांड भी काफी है। मॉडर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल कपड़ों पर भी इसे मैच करके लगाने पर बेहतरीन यंग लुक पाया जा सकता है।
 
4 पिंक, पर्पल - पिंक कलर सदाबहार है और हर बार उतना ही खूबसूरत लगता है। बस आपको इसका सही शेड चुनना है, और आप बन सकती हैं पार्टी की शान। चाहे लाइट पिंक हो या फिर पर्पल, इसे कपड़ों के साथ मैच करके लगाएंगी, तो ज्यादा अच्छा लुक आएगा।
 
5 न्यूड - अगर रंगों से लगाव कम है, तो न्यूड मेकअप के साथ मैचिंग लिपस्ट‍िक बढ़िया विकल्प है। इस समय न्यूड कलर्स भी ट्रेंड में है और काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप बेझिझक इसे ट्राय कर सकती हैं।


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्तमान साहित्य में राष्ट्रीयता के संदर्भ