Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

skin care routine for glowing : रात में सोने से पहले इन टिप्स को करें फॉलो और कुछ ही दिनों में पाएं ग्लोइंग स्किन

हमें फॉलो करें skin care routine for glowing : रात में सोने से पहले इन टिप्स को करें फॉलो और कुछ ही दिनों में पाएं ग्लोइंग स्किन
ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना होता है। हममें से अधिकतर लोग है, जो सोने से पहले अक्सर आलस्य की वजह से अपनी त्वचा की देखभाल पर ध्यान नहीं देते। जिसकी वजह से चेहरे पर ब्रेकआउट, चेहरे की चमक गायब होने जैसी समस्या होने लगती है, लेकिन यदि आप सोने से पहले कुछ टिप्स को अपना लेंगी तो आपके चेहरे पर मनचाहा ग्लों तो आएगा ही साथ ही चेहरे पर निखान भी आने लगेगा।
 
हम दिनभर तो अपनी त्वचा का खूब ख्याल रखते हैं, पर रात होने पर त्वचा की देखभाल को नजरअंदाज कर देते है। अगर आप रात के समय भी अपनी त्वचा का पूरा ख्याल रखें तो आपकी स्किन हमेशा फ्रेश और ग्लो करेगी। तो आइए जानते हैं रात में सोने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.....
 
सोने से पहले  चेहरे को जरूर धोना चाहिए। रात में चेहरे को पानी से धोने से स्किन में मौजूद गंदगी को दूर किया जा सकता है। अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले नियमित चेहरे को पानी से धोएं।
 
ग्लोइंग, साफ त्वचा  के लिए रात को सोने से पहले चेहरे पर होम मेड फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करने से त्वचा को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। रात में सोने से पहले आप एक चम्मच शहद, कुछे बूंदे नींबू का रस और गुलाब जल एक चम्मच इन सब को मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। फिर 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धोकर सो जाएं। 
 
आंखों की सतह का हिस्सा काफी संवेदनशील होता है। इसलिए इनका ख्याल रखना न भूलें। रात को सोने से पहले आंखों के आसपास वाली जगह पर आई क्रीम जरूर लगाएं। आप घर पर ही आई क्रीम बना सकते हैं।
 
आप आई क्रीम बनाने के लिए-
 
एक चम्मच ऐलोवेरा जेल, विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल, गुलाब जल  इन्हें मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर सोने से पहले इस क्रीम को आंखों के आस-पास लगाकर सो जाएं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 दिन का ये मेडि‍टेशन चैलेंज बदल देगा आपकी लाइफ