Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Skin Care Tips : स्ट्रॉबेरी फेसमास्क से पाएं जादुई निखार, जानिए कैसे करें इसे तैयार

हमें फॉलो करें Skin Care Tips : स्ट्रॉबेरी फेसमास्क से पाएं जादुई निखार, जानिए कैसे करें इसे तैयार
स्ट्रॉबेरी जहां आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, वहीं इसका इस्तेमाल आपकी सुंदरता व आपकी त्वचा में ग्लो लाने में बहुत मदद करता है। अगर आप भी चाहते हैं अपने चेहरे पर ग्लो और क्लीयर त्वचा तो स्ट्रॉबेरी फेसमास्क के बारे में जरूर जान लीजिए। इसका इस्तेमाल आपको देगा मनचाही सुंदरता। 
 
स्ट्रॉबेरी फेसमास्क को आप इस तरह से तैयार कर सकते हैं-
 
सबसे पहले स्ट्रॉबेरी प्यूरी तैयार कीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें और पेस्ट तैयार कर लें। इस  फेसमास्क को लगाने से पहले अपने पूरे चेहरे को अच्छी तरह फेसवॉश की मदद से साफ कर लें और चेहरे को  अच्छी तरह पोंछने के बाद इस मास्क का इस्तेमाल करें।
 
स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच दही मिला लीजिए। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं तथा 15 मिनट रखने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
 
स्ट्रॉबेरी और नींबू फेसमास्क इसे बनाने के लिए 1 से 2 स्ट्रॉबेरी को पीस लें। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू की मिला लीजिए। इसे अच्छी तरह मिक्स करके अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। यह आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid-19 : कपड़ों को कैसे करें Disinfect, जानिए टिप्स