Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेल पॉलिश को मैट वर्जन में बदलने के 3 आसान तरीके

हमें फॉलो करें नेल पॉलिश को मैट वर्जन में बदलने के 3 आसान तरीके
जब लड़कियों को जो चीज अच्‍छी लगती है वह उसे खरीद कर ही दम भरती है। और अगर वह चीज नहीं भी मिलती है तो अलग- अलग ट्रिक्स फॉलो कर दम भरती है। नेल पेंट का यूज अलग-अलग तरह से कर सकते हैं। और महिलाएं अक्‍सर करती भी है। लेकिन जब नेल पॉलिश का मैट वर्जन बाजार में नहीं मिल रहा हो तो वह ग्‍लॉसी नेल पॉलिश को भी मैट फिनिश कर सकती है। आइए जानते हैं राज की बात कैसे ग्‍लॉसी नेल पॉलिश को मैट नेल पॉलिश में बदल सकते हैं। बस कुछ आसान तरीकों से - 
 
 
1. पानी की भाप - जी हां, शायद ही आपने कभी अपनी नेल पॉलिश को सुखाने के लिए ऐसा किया होगा। अगर ऐसा किया होता तो आप इस ट्रिक के बारे में जरूर जानते होंगे। अगर नहीं जानते तो आज जान लीजिए। सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी खोलने के लिए रख दें। तब तक आप अपने नाखून पर नेल पेंट लगा लीजिए। पानी खोलने के बाद उससे निकलने वाली भाप में अपने नाखूनों को रखें। फिर देखें चुटकियों में ग्‍लॉसी से एकदम मैट नेल पेंट में तब्‍दील हो जाएंगे नाखून। 
 
2. आईशैडो - आपको सुनकर थोड़ा आश्‍चर्य हो रहा होगा। लेकिन सही है आईशैडो की मदद से भी आप मैट नेल पेंट लगा सकते हैं। अगर आपका आईशैडो एक्‍सपायर हो गया है तो उसे बारीक कर लीजिए। और उसमें थोड़ा सा टेलकम पाउडर मिला दीजिए। इसके बाद एक कण कर उसमें थोड़ा सा बेस कोट मिलाए। और तुरंत एक जैसा कर लगा लीजिए। आपका मैट नेल पॉलिश तैयार है। 
 
3. टेलकम पाउडर - इसके लिए आप बहुत कुछ नहीं करना है। एक प्‍लेट में आपकी पसंद का नेल पेंट निकाल लीजिए। और इसके बाद उसमें टेलकम पाउडर मिला लीजिए। उसे एक कण करके तुरंत नेल पेंट लगा लीजिए। क्‍योंकि पाउडर मिलाते ही वह सूखने लगता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप, बकरी का दूध पीएं रोज