khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Nail Polish Hacks - लंबे वक्‍त तक टिकेगा नेल पेंट, अपनाएं ये आसान तरीके

Advertiesment
नेल पेट जल्‍दी निकलने से कैसे बचें
अक्‍सर लड़कियों की शिकायत रहती है कि वह नेल पेंट लगाती है और कुछ ही दिन में निकलने लग जाती है। अच्‍छी नेल पॉलिश लगाने के बाद वह भी कुछ ही दिन में निकलने लग जाती है। नेल पेंट लगाने के बाद उसमें पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट भी लगाया जाता है। तो कई बार तीन लेयर लगाने के बाद भी नेल पेंट निकल जाता है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्‍स जिससे नेल पॉलिश लंबे वक्‍त तक टिकी रहेगी। 
 
1. अक्‍सर नेल पॉलिश सीधे-सीधे लगा लेते हैं लेकिन नाखून के किनारों पर लगाना भूल जाते हैं। जिससे सूखने के बाद वह कुछ ही दिन में पपड़ी की तरह निकलने लगती है। ऐसे में 
 
नेल पेंट लगाने के बाद आसपास के किनारे बिल्‍कुल नहीं छोड़ें। आप नेल पेंट लगाने के बाद उस पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट भी लगा सकते हैं। 
 
2. मॉइश्‍चराइजर क्रीम लगाते रहे। जी हां, हाथ सूखने और नाखून के आसपास की जगह नहीं सूखे। हाथों को लगातार मॉइश्‍चराइजर करते रहें। नाखून के आसपास की जगह सूखने से 
 
3. अगर आप जब भी पानी में काम करें तो रबड़ के ग्‍लव्‍स पहन कर काम करें। इससे आपकी नेल पेंट जल्‍दी नहीं निकलेगी। 
 
4. बहुत अधिक मोटी लेयर लगाने पर नेल पेंट जल्दी निकलने लग जाती है। इसलिए बेस लेयर लगाने के बाद सिर्फ एक लेयर ही दोबारा लगाएं। 
 
5.कई बार एकदम हल्‍की नेल पेंट होने के कारण वह दूसरे दिन ही निकलने लग जाती है। ऐसे में आप उस पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा सकते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'हिंदी के शेक्सपीयर' कहे जाने वाले रांगेय राघव कम समय में ही कालजयी लिख गए