Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कब है भाई दूज 2023 का त्योहार, भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त जानें

हमें फॉलो करें कब है भाई दूज 2023 का त्योहार, भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त जानें
When is Bhai Dooj 2023: भाई दूज का पर्व कार्तिक शुक्ल द्वितिया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और भोजन कराती हैं। इस बार भाई दूज के त्योहार को लेकर कंफ्यूजन है कि यह 14 नवंबर को रहेगा या कि 15 नवंबर 2023 बुधवार को मनाया जाएगा। अधिकतर विद्वानों के अनुसार 15 नवंबर 2023 की सलाह दी जा रही है।
 
द्वितीया तिथि प्रारम्भ- 14 नवम्बर 2023 को दोपहर 02:36 से प्रारंभ।
द्वितीया तिथि समाप्त- 15 नवम्बर 2023 को दोपहर 01:47 पर समाप्त।
 
भाई दूज तिलक का शुभ समय- Bhai Dooj Tilak Time: 15 Nov Wednesday 01:09:56 PM to 01:49:20 PM.
 
विजय मुहूर्त : दोपहर 01:53 से 02:36 के बीच।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:28 से 05:54 के बीच।
सायाह्न पूजा मुहूर्त : शाम 05:28 से 06:47 के बीच।
 
भाई दूज या भैया दूज पर्व को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से मनाया जाता है। भाई दूज के दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन भी होता है। मान्यता है कि इसी दिन यम देव अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर भोजन करने आए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल