Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपने मंत्रिमंडल के साथ द कश्मीर फाइल्स देखेंगे शिवराज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shivraj Singh Chouhan
, बुधवार, 16 मार्च 2022 (15:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को शिवराज सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने मंत्रिमंडल के साथ फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखेंगे। भाजपा के सभी विधायक, मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म एकसाथ देखने जाएंगे। इस बात की जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है।

 
मुख्यमंत्री आवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में इस बात की फैसला लिया गया है कि भाजपा के सभी विधायक 'द कश्मीर फाइल्स' देखने जाएंगे। इसके लिए समय और सिनेमाघर भी तय कर लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक, मंत्री, भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी परिवार आज बुधवार शाम एमपीटी के ड्राइव इन सिनेमा, अशोका लेक व्यू में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीयूष गोयल स्पष्टीकरण, 'एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड' योजना के लाभार्थी को राशनकार्ड रखना जरूरी नहीं