Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार में राहुल गांधी ने EVM को कहा 'मोदी वोटिंग मशीन'

हमें फॉलो करें बिहार में राहुल गांधी ने EVM को कहा 'मोदी वोटिंग मशीन'
, बुधवार, 4 नवंबर 2020 (17:11 IST)
पटना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ईवीएम (EVM) को नया नाम एमवीएम (MVM) दिया है।
 
राहुल गांधी ने कहा कि यह ईवीएम नहीं MVM यानी मोदी वोटिंग मशीन है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह ईवीएम हो या एमवीएम, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस बार बिहार के युवाओं में काफी गुस्सा है और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस वोटिंग मशीन पर हमेशा से ही सवाल उठाती रही है। हाल ही में मध्यप्रदेश उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ईवीएम पर सवाल उठाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फेस्टिव सीजन में TVS ने लांच किया Apache RTR 200 4V का नया मॉडल, जानिए कीमत और फीचर्स