Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bihar Assembly Elections : महागठबंधन ने सभी 243 उम्मीदवारों की सूची जारी की

हमें फॉलो करें Bihar Assembly Elections : महागठबंधन ने सभी 243 उम्मीदवारों की सूची जारी की
, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (01:09 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन ने गुरुवार को सभी 243 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। महागठबंधन के नेताओं ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए अपने गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची जारी की।
महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के तहत राज्य की 243 सीटों में से 144 राष्ट्रीय जनता दल, 70 कांग्रेस और 29 सीट वाम दलों के खाते में आई हैं। वाम दलों को मिली 29 सीटों में से भाकपा को 6 सीटें, माकपा को 4, भाकपा माले को 19 सीटें दी गई हैं।
 
इस अवसर पर मौजूद राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि महागठबंधन वैचारिक और व्यावहारिक है। इसके उम्मीदवारों की सूची में समाज के सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।
 
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने कहा कि यह केवल चुनाव लड़ने वालों की सूची नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्षता को परिलक्षित करती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में विकास करना ही महागठबंधन का उद्देश्य है।
 
बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) पर होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन को भारत का दो टूक जवाब, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर हमारे अभिन्न अंग, आतंरिक मामलों न करे टिप्पणी