Publish Date: Tue, 10 Nov 2020 (15:58 IST)
Updated Date: Tue, 10 Nov 2020 (16:04 IST)
पटना। बिहार चुनाव में मतदान से पहले मीडिया में सुर्खियां बटोरने वालीं प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी ने करारी हार के बाद चुनाव में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।
चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि जहां कार्यकर्ताओं ने मेरे सामने अंदर जाकर वोट डाला, उन बूथों पर मुझे 0 वोट हैं! उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव परिणामों में धांधली की है। हमारी पार्टी इस धोखाधड़ी के लिए तैयार नहीं थी।
कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने भी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। वे पहले भी इस तरह के आरोप लगा चुके हैं।
चौधरी के ट्वीट के जवाब में लोगों ने भी ट्वीट ने किए। प्रसन्नजीत ने सवाल उठाते हुए कहा- अंदर जाकर किसको वोट डाला ये कैसे पता चलेगा? शुभ नामक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- ईवीएम को हैक करना संभव नहीं है, फर्जी वोटिंग जरूर की जा सकती है।