Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Honda CBR650R 2022 : होंडा ने भारत में लॉन्च की नई 2022 सीबीआर650आर बाइक, कीमत 9.35 लाख रुपए

हमें फॉलो करें Honda CBR650R 2022 : होंडा ने भारत में लॉन्च की नई 2022 सीबीआर650आर बाइक, कीमत 9.35 लाख रुपए
, मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (18:11 IST)
दोपहिया वाहन कंपनी होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी मोटरसाइकल सीबीआर 650आर का नया संस्करण पेश किया है। गुरुग्राम में इसकी शोरूम कीमत 9.35 लाख रुपये है।
 
एचएमएसआई ने मंगलवार को बयान में कहा कि सीबीआर 650आर की बुकिंग कंपनी के बिगविंग टॉपलाइन शोरूम के जरिये की जा सकती है।
 
एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अत्सुशी ओगाता ने कहा, ‘‘सीबीआर 650आर का शक्तिशाली इंजन ‘एड्रेनालाईन रश और आरआर मशीनों’ के स्पोर्टी प्रदर्शन को दर्शाता है। नयी सीबीआर 650आर के साथ ग्राहक मध्यम वजन वाली मोटरसाइकिल पर असली रोमांच का आनंद ले सकते हैं।’’
 
कंपनी ने सीबीआर 650आर के लिए गुरुग्राम (हरियाणा), मुंबई (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), इंदौर (मध्य प्रदेश), कोच्चि (केरल), हैदराबाद (तेलंगाना) और चेन्नई (तमिलनाडु) के अपने डीलरशिप केंद्रों पर बुकिंग शुरू कर दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दैत्याकार बिल्ली, इंटरनेट की दुनिया में बनी सनसनी