Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

EV Chetak 3001 : आ गया सबसे सस्ता ईवी बजाज, जानिए क्या हैं फीचर्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bajaj Chetak 3001

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 21 जून 2025 (17:58 IST)
bajaj chetak 3001 electric scooter : भारतीय टू व्हीटर सेक्टर में बजाज ऑटो फिर से लौट आया है। चेतक 3001 (Bajaj Chetak 3001) लॉन्च किया है, जो चेतक 2903 का अपग्रेडेड वर्जन है।  इसकी कीमत 99,990 रुपए (एक्स-शोरूम) है। बजाज का यह नया मॉडल ज्यादा रेंज, बेहतर प्रैक्टिकलिटी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का शानदार मिक्सचर पेश करता है।
ALSO READ: Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन
अब आपको पेट्रोल की टेंशन भी नहीं रहेगी।  टीवीएस आईक्यूब, ओला S1 Z, एथर रिज्टा और हीरो विडा VX2 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को Bajaj Chetak 3001 टक्कर देगा। लाल, पीला और नीले रंग में यह स्कूटर मिलेगा। इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। 
127 Km रेंज का दावा 
Bajaj Chetak 3001 में 3.0 kWh की बैटरी लगी है, जो पुराने चेतक 2903 की 2.9 kWh बैटरी से थोड़ी बड़ी है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 127 Km तक चल सकता है, जो 2903 की 123 किमी रेंज से बेहतर है।  शहरी लोगों के लिए यह एकदम परफेक्ट स्कूटर है।  
 
इसमें 3.1 kW (लगभग 4.2 हॉर्सपावर) की इलेक्ट्रिक मोटर हो सकती है, जो इसे 62 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देगी। Bajaj Chetak 3001 में सॉलिड मेटल बॉडी, स्मार्ट फीचर्स जैसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन अलर्ट्स, और हिल होल्ड फीचर मिलता है, जो ढलान पर स्कूटर को पीछे खिसकने से रोकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोलाकार ही क्यों होती हैं Airplane की खिड़कियां? दिलचस्प है इसका साइंस