Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Hero Xpulse 200 4V Rally Edition, जानिए एडवेंचर बाइक की खूबियां और कीमत

हमें फॉलो करें Hero Xpulse 200 4V Rally Edition, जानिए एडवेंचर बाइक की खूबियां और कीमत
, गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (18:13 IST)
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने भारतीय बाजार में एडवेंचर कैटेगरी की बाइक एक्सपल्स 200 4V का रैली एडिशन (Xpulse 200 4V Rally Edition) लॉन्च किया है। बाइक का रेगुलर मॉडल पहले से ही उपलब्ध है।  हालांकि रैली किट को अलग से भी खरीदा जा सकता है। रैली किट कानूनी नहीं है, जो कई लोगों के लिए एक समस्या बनी हुई है। सिंगल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड तौर पर पेश किया गया है।

बाइक में दिया गया 199.6cc ऑइल कूल्ड इंजन 5-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। हीरो Xpulse 200 4V रैली एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 1.52 लाख रुपए है।

नए ग्राफिक्स के साथ आने वाली इस बाइक का एक बड़ा अपडेट 250mm के साथ एडजस्टेबल कार्ट्रिज फ्रंट सस्पेंशन और 220mm के साथ प्री-लोड एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन है।

इसकी तुलना में Xpulse 4V के स्टॉक एडिशन में आगे की तरफ 190mm और पीछे की ओर 170mm का सस्पेंशन ट्रैवल दिया है। बेहतर सस्पेंशन कंट्रोल और हैंडलिंग को बढ़ाएगा और साथ ही राइडर की थकान को भी कम करेगा। हीरो Xpulse 200 4V में आगे 276mm और पीछे 220mm पेटल डिस्क का उपयोग किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा की कैद से मुक्त होकर 2024 में जनता की सरकार लाएं : ममता बनर्जी