Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Honda CB 200X से मुकाबले के लिए आया Hero Xpulse 200T 4V का नया अवतार, TVS Apache 200 4V को भी देगी टक्कर, जानिए कीमत और फीचर्स

हमें फॉलो करें Honda CB 200X से मुकाबले के लिए आया  Hero Xpulse 200T 4V का नया अवतार, TVS Apache 200 4V को भी देगी टक्कर, जानिए कीमत और फीचर्स
, बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (16:43 IST)
Hero MotoCorp ने देश में अपनी नई बाइक XPulse 200T 4V को लॉन्च कर दिया है। नया मॉडल अधिक एडवांस चार-वॉल्व इंजन और कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आया है। बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,25,726 रुपए है। खबरों के मुताबिक कंपनी इसे ईएमआई के साथ भी पेश किया है, जिसमें आपको 16000 का डाउन पैमेंट देना होगा। बाइक की टक्कर Honda CB 200X और  TVS Apache 200 4V से होगी। जानिए क्या है बाइक के नए फीचर्स- 
webdunia
कैसा है लुक : नई XPulse 200T 4V बाइक 3 कलर ऑप्शन-स्पोर्ट्स रेड, मैट फंक लाइम येलो और मैट शील्ड गोल्ड में उपलब्ध है। यह क्रोम रिंग और एलईडी पोजीशन लैंप के साथ सर्कुलर फुल एलईडी हेडलैंप के साथ आती है। 
 
बाइक में कलर्ड वाइजर, फ्रंट फोर्क गेटर्स, कलर्ड सिलिंडर हेड और ट्यूबलर पिलियन ग्रैब है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, अंडर सीट यूएसबी चार्जर, गियर इंडिकेटर और साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ और एक फुल डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
    
webdunia
कैसा है इंजन : Hero XPulse 200T 4V को पॉवर देने के लिए एक 200cc का BSVI 4 वॉल्व ऑइल कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 8,500 rpm पर 19.1PS की पावर और 6500 rpm पर 17.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

Xpulse 200T 2V की तुलना में नया इंजन क्रमशः 0.7bhp और 0.2Nm अधिक पावर और टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के मुतबिक 4 वाल्व ऑइल-कूल्ड इंजन अधिक स्पीड पर मोटरसाइकिल के परफॉर्मेंस में सुधार करता है।

नए 5-स्पीड गियरबॉक्स यूनिट में एक एडवांस गियर रेशियो है, जो बेहतर ट्रैक्टिव एफर्ट और एक्सेलरेशन देता है।बाइक में 37mm फ्रंट फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। 
 
रियर डिस्क ब्रेक : ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए नई Hero XPulse 200T 4V में सिंगल-चैनल ABS के साथ 276mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 220mm रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। Xpulse 200T 4V में   17-इंच के कास्ट-अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें क्रमशः आगे और पीछे 100/80 और 130/70 सेक्शन टायर लगे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीमार मां हीराबा से मिलने अहमदाबाद के अस्पताल पहुंचे नरेन्द्र मोदी