Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीमार मां हीराबा से मिलने अहमदाबाद के अस्पताल पहुंचे नरेन्द्र मोदी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister Narendra Modi's mother ill
, बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (16:36 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपनी बीमार मां हीराबा मोदी से मिलने यहां अस्पताल में पहुंचे। हीराबा को बुधवार को अस्वस्थ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मोदी ने सभी मंत्रियों को अस्पताल नहीं जाने की हिदायत दी है। 
 
स्वास्थ्य खराब होने के बाद हीराबा को ‘यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में उन्हें भर्ती कराया गया। सेंटर के अनुसार, हीराबा मोदी (100) की हालत स्थिर है। कहा जा रहा है कि पूर्व की तुलना में उनकी हालत में सुधार है। 
 
मोदी के पहुंचने से पहले अहमदाबाद को नो फ्लाई झोन घोषित कर दिया गया था। साथ ही अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी। 
 
इस बीच, मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे हीराबा का हालचाल पूछने के लिए अस्पताल न जाएं। चूंकि ऋषिकेश पटेल स्वास्थ्य मंत्री हैं इसलिए वे अस्पताल पहुंचे हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उमा भारती ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, कहा मैं नहीं कहूंगी कि भाजपा को वोट करो