Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Triumph ने लांच की Tiger Sport 660, कीमत 8.95 लाख रुपए, जानिए फीचर्स

हमें फॉलो करें Triumph ने लांच की Tiger Sport 660, कीमत 8.95 लाख रुपए, जानिए फीचर्स
, मंगलवार, 29 मार्च 2022 (18:15 IST)
Triumph Motorcycles ने भारत में अपनी नई बाइक Tiger Sport 660 को लॉन्च कर दिया है। बाइक को 8.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। नई Tiger Sport 660 बाइक को पिछले साल अक्टूबर में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था। भारत में इसकी प्री-बुकिंग दिसंबर 2021 में शुरू हुई थी। जानिए क्या हैं इस बाइक के फीचर्स।
 
नई Triumph Tiger Sport 660 कंपनी की इंडिया लाइनअप में सबसे छोटी और किफायती टाइगर बाइक है। जैसा कि नाम से पता चलता है, Tiger Sport 660 एक प्रीमियम एडवेंचर बाइक है, जो कंपनी की मौजूदा ट्राइडेंट 660 नेकेड स्ट्रीट फाइटर बाइक पर आधारित है।

दोनों मोटरसाइकिलों में काफी कुछ समान है। हालांकि Tiger 660 में एक अलग सब-फ्रेम और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन मिलता है। नई Triumph Tiger Sport 660 का मुकाबला Kawasaki Versys 650, Suzuki V-Strom 650 XT जैसे बाइक्स से होगा।
 
कैसा है इंजन : नई Triumph Tiger Sport 660 में वही 660cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-3 सिलेंडर इंजन है जो Trident 660 में है। यह मोटर 10,250 RPM पर 80 hp की पावर और 6,250 RPM पर 64 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे एक 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी इस मोटरसाइकिल के साथ 2 साल/अनलिमिटेड किमी की वारंटी भी दे रही है। 
 
webdunia
कैसी है डिजाइन : इसमें ट्विन शार्प एलईडी हेडलैम्प्स के साथ मस्कुलर फ्रंट fascia और एक लंबा visor है। कंपनी इसे तीन डुअल-टोन रंगों में पेश कर रही है। इसमें ल्यूसर्न ब्लू विद सैफायर ब्लैक, कोरोसी रेड विद ग्रेफाइट और ग्रेफाइट विद ब्लैक शामिल हैं।

इसमें 17-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक, सिंगल पीस सीट और स्टब्बी एग्जॉस्ट है। टाइगर 660 में एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, दो राइडिंग मोड- रोड एंड रेन, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और एक ऑप्शनल बाई-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर मिलता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजारों में दूसरे दिन भी रही तेजी, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17,300 अंक के पार