Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड 2021: साल के 18 बड़े विवाद, ड्रग्स-पोर्न-हेराफेरी-छापों ने हिला दिया फिल्म इंडस्ट्री को

हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2021: साल के 18 बड़े विवाद, ड्रग्स-पोर्न-हेराफेरी-छापों ने हिला दिया फिल्म इंडस्ट्री को
, शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (10:49 IST)
मनोरंजन जगत के लिए साल 2021 मिला-जुला रहा है। कई सेलेब्स का नाम 2021 में विवादों में घिरा रहा। किसी का नाम ड्रग्स केस में फंसा तो कोई ईडी के शिकंजे में फंस गया। वहीं कई सेलेब्स की फिल्में और वेब सीरीज भी विवादों का हिस्सा रही। आइए देखते हैं इस साल के टॉप 18 विवाद...
 
webdunia
1. राज कुंद्रा-
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उनको एप पर अपलोड करने के आरोप में जेल की हवा खाना पड़ी। राज पर कुछ एक्ट्रेस और मॉडल्स ने गंभीर आरोप भी लगाए। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी पर भी ठगी का आरोप लगा।
 
webdunia
2. आर्यन खान-
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी साल 2021 में ड्रग्स केस के आरोप की वजह से सुर्खियों में रहे। आर्यन को एनसीबी ने क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें करीब 28 दिन जेल की हवा भी खाना पड़ी। 
 
webdunia
3. कंगना रनौट-
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना रनौट साल 2021 में विवादों में घिरी रहीं। कंगना ने यूं तो कई विवादित बयान‍ दिए। लेकिन अपने एक बयान की वजह से कंगना को खूब आलोचना झेलनी पड़ी थीं। कंगना ने कहा था कि भारत को आजादी ‍भीख में मिली है और असली आजादी तो साल 2014 में मिली।
webdunia
4. वेब सीरीज तांडव-
सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' साल 2021 में काफी विवादो में रही। इस सीरीज धार्मिक भावना आहात करने का आरोप लगा। जीशान आयूब द्वार बोले गए एक डायलॉग पर यह विवाद मचा था। बाद में मेकर्स को इसके लिए माफी तक मांगनी पड़ी।
 
webdunia
5. जैकलीन फर्नांडिस-
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से चर्चा में रहीं। जैकलीन का नाम 200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा और इस कारण ईडी ने उनसे कई बार पूछताछ की। ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने से मुंबई एयरपोर्ट पर भी रोक दिया था।
 
webdunia
6. तापसी पन्नू- 
तापसी पन्नू के घर आईटी डिपार्टमेंट ने छापा मारा। तापसी के अलावा अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर भी आईटी ने रेड की थी। आयकर विभाग ने तापसी और अन्य लोगों से घंटों तक पूछताछ भी की थी। यह कार्यवाही 'फैंटम फिल्म्स' के टैक्स चोरी के मामले से जुड़ी हुई थी। 
webdunia
7. ऐश्वर्या राय- 
साल 2021 में कई बॉलीवुड सेलेब्स ईडी के निशाने पर रहे। इनमें से एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का भी है। पनामा पेपर्स लीक मामले में ईडी की टीम ने करीब 6 घंटे तक ऐश्वर्या से पूछताछ की। 
 
webdunia
8. द फैमिली मैन 2- 
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'फैमिली मैन' का दूसरा सीजन भी विवादों में घिरा रहा। इस सीरीज में सामंथा के किरदार को लेकर जमकर बवाल मचा। सामंथा को सीरीज में आतंकी संगठन का सदस्य दिखाया गया था जो कि तमिल समुदाय का था। इस वजह से तमिल भाषी लोगों ने इसका जमकर विरोध किया था। 
 
webdunia
9. करीना कपूर-
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को लेकर खबर आई कि उन्होंने पर्दे पर सीता का रोल निभाने के लिए मोटी रकम मांगी हैं। इसके बाद करीना को जमकर ट्रोल किया गया। लोगों का कहना था कि करीना को सीता का रोल ऑफर नहीं करना चाहिए क्योंकि शादी के बाद वह खान हो चुकी हैं।
webdunia
10. सोनू सूद- 
कोरोना काल में गरीबो के मसीहा बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर पर साल 2021 में आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में छापा मारा था। जिसके बाद उन्होंने जो भी नेक काम किया वह सवालों के घेरे में आ गया। सोनू सूद पर आरोप लगा कि उन्होंने 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स की चोरी की।
 
webdunia
11. युविका चौधरी-
टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी एक वीडियो की वजह से विवादों में घिर गई थीं। युविका पर वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगा। एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
 
webdunia
12. मुनमुन दत्ता- 
युविका चौधरी की तरह ही 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता पर भी एक वीडियो में जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल का आरोप लगा। इसके बाद मुनमुन के खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज करवाई गई। विवाद बढ़ने के बाद एक्ट्रेस ने माफी भी मांगी।
webdunia
13. करण मेहरा- 
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर करण मेहरा साल 2021 में अपने पारिवारिक विवाद की वजह से सुर्खियों में रहे। करण पर उनकी पत्नी निशा रावल द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया।
 
webdunia
14. पर्ल वी पुरी-  
टीवी के मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी पर बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे कई संगीन आरोप लगे। इस मामले में पर्ल को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि कई हस्तियां अभिनेता के समर्थन में आगे आई थी।
 
webdunia
15. आलिया भट्ट-
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने एक विज्ञापन की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, एक ब्राइडल वियर ब्रांड के विज्ञापन में आलिया कन्यादान की जगह कन्यामान की बात कहती हैं। इसके बाद हिन्दू धर्म के रीति-रिवाज से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर बवाल मचाया। आलिया के इस विज्ञापन के खिलाफ शिकायत तक दर्ज करवा दी गई।
webdunia
16. राघव जुयाल-
एक डांस रियलिटी शो में एंकर राघव जुयाल को असम की एक कंटेस्टेंट पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। राघव पर कथित तौर पर नस्ली टिप्पणी करने का आरोप लगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इसकी निंदा की।
 
webdunia
17. सनी लियोनी-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी अपने एक गाने की वजह से विवादों में घिर गईं। सनी लियोनी के गाने 'मधुबन' पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगा। विवाद बढ़ने पर मेकर्स को इस गाने के बोल बदलने पड़े। 
 
webdunia
18. फिल्म भवई-
प्रतीक गांधी की फिल्म भवई ट्रेलर रिलीज के बाद ही विवादों में फंस गई। पहले इस फिल्म का नाम 'रावण लीला' था। जिसके बाद फिल्म पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगने लगा। विवाद बढ़ने पर पर फिल्म का नाम 'भवई' कर दिया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन की 'चेहरे' ने हासिल की खास उपलब्धि, इस लिस्ट में जगह बनाने वाली बनी एकमात्र भारतीय फिल्म