Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bollywood November 2022 बॉलीवुड 2022 नवम्बर : रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, विवाद प्रमुख घटनाएं और जानकारियां

हमें फॉलो करें Bollywood November 2022 बॉलीवुड 2022 नवम्बर : रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, विवाद प्रमुख घटनाएं और जानकारियां

समय ताम्रकर

1 नवम्बर 2022
  • महाराष्ट्र सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों को ध्यान में रखते हुए सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाते हुए वाय प्लस श्रेणी की।
  • नब्बे के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री रंभा का कनाडा में हुआ कार एक्सीडेंट। रंभा और उनकी बेटी को किया अस्पताल में भर्ती। रंभा के मुताबिक दोनों खतरे से बाहर। 
  • अजय देवगन की फिल्म 'भोला' में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अमला पॉल निभाएंगे स्पेशल किरदार।
  • अभिनेता अंशुमन झा ने उत्तरी कैरोलिना में सिएरा विंटर्स से शादी की।  
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 18वें दिन किया 2.30  करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
webdunia

 
2 नवम्बर 2022
  • अक्षय कुमार मराठी फिल्म 'वेदात मराठे वीर दौडले सात' में छत्रपति शिवाजी का निभाएंगे किरदार। निर्देशक हैं महेश मांजरेकर। 
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में तेलंगाना से पूजा भट्ट भी शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ 10.5 किलोमीटर की यात्रा भी की। 
  • शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म 'पठान' का टीज़र रिलीज। 
  • संजय दत्त ने दीपक मुकुट के साथ मिलकर फिल्म 'द वर्जिन ट्री' की अनाउंस। इस हॉरर कॉमेडी में सनी सिंह, मौनी रॉय, पलक तिवारी और संजय दत्त आएंगे नजर। निर्देशक होंगे सिद्धांत सचदेव। 
  • फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का ट्रेलर रिलीज। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 19वें दिन किया 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
webdunia

 
3 नवम्बर 2022 
  • प्रियंका चोपड़ा पर मिस बारबाडोस लैलानी ने लगाया आरोप। कहा कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका को कई फेवर दिए गए ताकि वह जीत सके।  
  • हिमेश कुमार को लीड रोल में लेकर फिल्म 'बेड एस रविकुमार' अनाउंस। 
  • भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 'कांतारा' फिल्म देख खूब तारीफ की। 
  • फिल्म 'वंडर वूमैन' का ट्रेलर रिलीज। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 20वें दिन किया 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
webdunia

 
4 नवम्बर 2022
  • फिल्म 'फोन भूत' (यूए) रिलीज। कलाकार: कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी, जैकी श्रॉफ। निर्देशक : गुरमीत सिंह।  
  • फिल्म 'मिली' (यूए) रिलीज। कलाकार : जान्हवी कपूर, सनी कौशल, मनोज पाहवा, अनुराग अरोरा, संजय सूरी। निर्देशक: मथुकुट्टी ज़ेवियर। 
  • फिल्म 'डबल एक्सएल' (यूए) रिलीज। कलाकार: सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, महत राघवेंद्र, ज़हीर इकबाल। निर्देशक: सतराम रमानी।  
  • फिल्म 'राम राज्य' (यूए) रिलीज। कलाकार: अमन प्रीत सिंह, शोभिता राणा, गोविंद नामदेव, राजेश शर्मा। निर्देशक: नितेश राय। 
  • फिल्म 'धूप छांव' (यूए) रिलीज। कलाकार: अभिषेक दुहान, स्मृति भतीजा, अहम शमहा, समीक्षा भटनागर, राहुल बग्गा। निर्देशक: हेमंत शरण।
  • फिल्म 'बनारस' (यूए/ डब) रिलीज। कलाकार: ज़ैद खान, सोनल मोंटेरियो, अच्युत कुमार, सपना राज। निर्देशक: जयातीर्थ। 
  • फिल्म 'LYLE, LYLE, CROCODILE' (डब) रिलीज। कलाकार: ज़ेवियर बार्डम, विंस्लो फेगले, कोनस्टांस वू। निर्देशक: विल स्पेक, जोश गॉर्डन।
  • फिल्म 'तड़का' जी5 पर रिलीज। कलाकार : नाना पाटेकर, श्रिया सरन, तापसी पन्नू। निर्देशक: प्रकाश राज।     
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 21वें दिन किया 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 19.95 करोड़ रुपये। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 16.70 और पहले सप्ताह में 15 करोड़ रुपये का किया था कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 51.65 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'राम सेतु' ने दूसरे सप्ताह में किया 28.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 63.63 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'थैक गॉड' ने दूसरे सप्ताह में किया 13.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 29.60 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'ब्लैक एडम' के दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 43.33 करोड़ रुपये। 
webdunia

 
5 नवम्बर 2022
  • वरुण धवन ने बताया कि वे वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। इसमें कान के अंदर का बैलेंस बिगड़ने पर चक्कर आते हैं।  
  • टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी वायआरएफ और रणवीर सिंह अलग हुए। बताया जा रहा है कि फाइनेंशियल टर्म्स पर दोनों एक नहीं हो पाए। 
  • फिल्म 'फोन भूत' ने पहले दिन किया 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 22वें दिन किया 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
webdunia
 
6 नवम्बर 2022
  • कमल हासन और मणिरत्नम 35 वर्ष बाद साथ करेंगे फिल्म। 'केएच 234' है प्रोजेक्ट का नाम। 
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बने माता-पिता। आलिया ने बेटी को दिया जन्म। 
  • एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस पार्टी पर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के गाने 'रणधीरा' के इस्तेमाल पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए केस लगाया। यह गाना 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उपयोग किया जा रहा है।
  • गायिका पलक मुच्छल और संगीतकार मिथुन शर्मा ने विवाह किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्र लिख कर दोनों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।  
  • फिल्म 'फोन भूत' ने दूसरे दिन किया 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 23वें दिन किया 4.15  करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
webdunia

 
7 नवम्बर 2022
  • प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में कम्पोजिट स्कूल और आंगनवाड़ी का दौरा करने पहुंची। प्रियंका के खिलाफ पोस्टर लगाए कि नवाबों की नगरी में आपका स्वागत नहीं है। पुलिस जांच कर रही है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं।  
  • फिल्म 'आदिपुरुष' की नई रिलीज डेट 16 जून 2023 अनाउंस। 
  • फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर रिलीज। 2 दिसम्बर को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर होगी स्ट्रीम।
  • आसमान भारद्वाज निर्देशित की फिल्म 'कुत्ते' की नई रिलीज डेट 13 जनवरी 2023 अनाउंस। अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा हैं फिल्म के प्रमुख कलाकार।  
  • एमटीवी के म्यूजिक रियलिटी शो हसल 2.0 के विजेता एमसी सक्वैर उर्फ अभिषेक बैंसला बने। 
  • फिल्म 'फोन भूत' ने तीसरे दिन किया 3.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन हुआ 7.85 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 24 वें दिन किया 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
8 नवम्बर 2022
  • एकता कपूर और रिया कपूर ने तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन को लेकर 'द क्रू' फिल्म की अनाउंस। 
  • फिल्म 'मिस्टर मम्मी' अब 11 की बजाय 18 नवम्बर को रिलीज होगी। 
  • मुंबई पुलिस ने एक निर्माता की शिकायत के बाद कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन के आरोप में वीर दास पर एफआरआई की दर्ज। बेंगलुरु में भी वीर दास के लाइव शो को रद्द करने की मांग।  
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 25 वें दिन किया 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फोन भूत ने चौथे दिन किया 1.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
9 नवंबर 2022
  • वेब सीरिज 'ब्रीथ इन टू द शैडो सीजन' प्राइम वीडियो पर रिलीज। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 26 वें दिन किया 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 26 दिन का कुल कलेक्शन 67 करोड़ रहा। 
  • फोन भूत ने पांचवे दिन किया 1.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 5 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 10.71 करोड़ रुपये। 
webdunia

 
10 नवम्बर 2022 
  • विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म  'द वैक्सीन वॉर' अनाउंस। 11 भाषाओं में इस फिल्म को 15 अगस्त 2023 को किया जाएगा रिलीज। 
  • कर्नाटक में होने वाली टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के शिवमोगा नामक महिला परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर सनी लियोनी का अश्लील फोटो प्रिंट हुआ। कर्नाटक शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा है। 
  • महाराष्ट्र के नेता प्रताप सरनायक ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिख कर कहा है कि ऐतिहासिक किरदारों और घटनाओं पर बनने वाली फिल्म और उनकी स्क्रिप्ट की समीक्षा और विश्लेषण करने के लिए एक समिति बनाई जाए ताकि वे किसी व्यक्ति या संस्था की आपत्ति पर भी सुनवाई कर सके। 
  • फिल्म 'द केरला स्टोरी' के खिलाफ केरला में एफआईआर दर्ज। टीज़र में बताया गया है कि केरला की 32 हजार लड़कियों ने आतंकी ग्रुप जॉइन किया है। इस पर कई लोगों ने आपत्ति ली है। 
  • निर्माता-निर्देशक-लेखक राकेश कुमार का 81 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन। वे कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 'खून पसीना, 'दो और दो पांच', 'मिस्टर नटवरलाल', 'याराना', 'जॉनी आई लव यू', 'कमांडर', 'सूर्यवंशी' (1992) जैसी फिल्में निर्देशित की थी। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 27 वें दिन किया 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
webdunia

11 नवम्बर 2022
  • फिल्म 'ऊंचाई' (यू/ 2 घंटे 49 मिनट 48 सेकंड) रिलीज। कलाकार: अमिताभ बच्चन, डैनी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, परिणिति चोपड़ा, सारिका। निर्देशक: सूरज बड़जात्या। फिल्म को भारत में 486 और वर्ल्डवाइड 906 स्क्रीन्स में किया गया रिलीज। 
  • फिल्म 'थाई मसाज' (यूए) रिलीज। कलाकार: गजराज राव, द्वियेंदु, सनी हिंदूजा, विभा छिब्बर। निर्देशक: मंगेश हदावले। 
  • फिल्म 'रॉकेट गैंग' रिलीज। कलाकार: आदित्य सील, निकिता दत्ता, जेसन थाम, सहज सिंह। निर्देशक: बोस्को लेसिल मार्टिस। 
  • फिल्म 'अंत द एंड' (यूए) रिलीज। कलाकार: दिव्या दत्ता, मुकुल देव, देव शर्मा, समीक्षा भटनागर। निर्देशक: के.एस. मल्होत्रा। 
  • फिल्म 'बधाई हो बेटी हुई है' (यूए) रिलीज। कलाकार: यामिनी स्वामी, जया प्रदा, आर्यमन सेठ, अनुपम श्याम। निर्देशक: यामिनी स्वामी।  
  • फिल्म 'करतूत' (यूए) रिलीज। कलाकार: मदालसा शर्मा, साहिली कोहली, पियूष रानाडे, हिमानी शिवपुरी। निर्देशक: अनिल दत्त। 
  • फिल्म 'है इश्क वजह' (ए) रिलीज। 
  • फिल्म 'रायबरेली' (यूए) रिलीज। 
  • फिल्म 'यशोदा' (यूए/ डब) रिलीज। कलाकार: सामंथा, उन्नी मुकुन्दन, वारालक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश। निर्देशक: हरी-हरीश। 
  • फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' (यूए) रिलीज। कलाकार: लेटिटिया राइट, टेनोच हुएरटा मेजिया, दानई गुरिरा, विंस्टन ड्यूक, एंजेला बैसेट। निर्देशक: रयान कूगलर।
  • फिल्म 'मोनिका माय डार्लिंग' नेटफ्लिक्स पर रिलीज। कलाकार: राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे। निर्देशक: वासन बाला।  
  • वेबसीरिज 'मुखबिर- द स्टोरी ऑफ ए स्पाई' ज़ी5 पर रिलीज। 
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का ट्रेलर रिलीज। 
  • वेबसीरिज 'तनाव' सोनी लिव पर रिलीज। 
  • दीपिका पादुकोण ने सेल्फ केयर ब्रांड 82 ई किया लांच। 
  • अली फज़ल ने हॉलीवुड मूवी 'अफगान ड्रीमर्स' साइन की। 
  • फिल्म 'वध' की रिलीज डेट 9 दिसम्बर अनाउंस। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता हैं फिल्म के प्रमुख कलाकार। 
  • टीवी कलाकार देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी पैरेंट्स बने। देबीना ने बेटी को दिया जन्म। इसके पहले अप्रैल 2022 में भी देबीना ने बेटी को जन्म दिया था। 
  • टेलीविजन एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 वर्ष की उम्र में निधन। जिम में वर्कआउट के दौरान आया हॉट अटैक। कुसुम, वारिस, सूर्यपूत्र कर्ण, कसौटी जिंदगी की जैसे टीवी शो में किया था अभिनय। 
  • फिल्म 'राम सेतु' ने तीसरे सप्ताह में किया 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 70.13 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'थैंक गॉड' ने तीसरे सप्ताह में किया 1.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 31.46 करोड़ रुपये।
  • फिल्म 'ब्लैक एडम' (डब और अंग्रेजी वर्जन) ने तीसरे सप्ताह में किया 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 47.38 करोड़ रुपये।  
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 28 वें दिन किया 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चौथे सप्ताह का कलेक्शन रहा 18.10 करोड़ रुपये। फिल्म ने पहले सप्ताह में 15 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 16.70 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 19.95 करोड़ रुपये का किया था कलेक्शन। 4 सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 69.75 करोड़ रुपये।  
webdunia

 
12 नवम्बर 2022 
  • शाहरुख खान को 11 नवम्बर की रात मुंबई एयरपोर्ट कर कस्टम विभाग ने रोका। वे अपनी टीम के साथ शारजाह से लौटे थे। बैग में कई महंगी घड़ियां थीं जिसकी कस्टम ड्यूटी 6.83 लाख रुपये किंग खान को चुकाना पड़ी।   
  • बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने। 12 तारीख को सुबह बिपाशा ने बेटी को दिया जन्म। 2016 में बिपाशा और करण ने की थी शादी।   
  • करण जौहर निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट 28 अप्रैल 2023 अनाउंस। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने पहले दिन किया 1.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 29 वें दिन किया 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
webdunia
Photo - Twitter

 
13 नवम्बर 2022
  • फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर रिलीज। 
  • अभिनेता सुनील शेंडे का 76 वर्षय की आयु में मुंबई में निधन। गांधी, 'सरफरोश', 'वास्तव', घायल, जिद्दी जैसी फिल्में की। मराठी फिल्मों और टीवी शो में भी किया अभिनय।  
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने दूसरे दिन किया 3.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 30 वें दिन किया 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
14 नवम्बर 2022
  • विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' बनाने की घोषणा की। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने तीसरे दिन किया 4.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 31 वें दिन किया 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
webdunia

 
15 नवम्बर 2022
  • जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी। 
  • फिल्म 'कला' का ट्रेलर रिलीज। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने चौथे दिन किया 1.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 32 वें दिन किया 95 लाख रुपये का कलेक्शन।
webdunia

 
16 नवम्बर 2022
  • ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वे अपनी बेटी के होंठ चूमते नजर आ रही हैं। इसको लेकर उन्हें ट्रोल किया गया और कहा गया कि यह हमारी संस्कृति नहीं है।
  • सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर के खिलाफ केरल हाईकोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाई। सनी पर आरोप है कि वे एक इवेंट के लिए फीस लेने के बाद भी परफॉर्म करने नहीं आईं।  
  • फिल्म 'कोरा कागज़' का ट्रेलर रिलीज। कलाकार: रजत कपूर, स्वास्तिक मुखर्जी। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने पांचवें दिन किया 1.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 33वें दिन किया 80 लाख रुपये का कलेक्शन।
 
17 नवम्बर 2022
  • अभिनेत्री रिया सेन कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में हुईं शामिल। 
  • फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' का ट्रेलर रिलीज।  
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने छठे दिन किया 1.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 34वें दिन किया 75 लाख रुपये का कलेक्शन।
webdunia
 
18 नवम्बर 2022
  • फिल्म 'दृश्यम' (यूए/ 2 घंटे 22 मिनट 4 सेकंड) भारत में 3302 और वर्ल्डवाइड 4160 स्क्रीन्स में रिलीज। कलाकार: अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता, रजत कपूर। निर्देशक: अभिषेक पाठक।
  • फिल्म 'मिस्टर मम्मी' (यूए) रिलीज। कलाकार: रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, राकेश बेदी। निर्देशक: शाद अली।  
  • फिल्म 'मारिच' का ट्रेलर रिलीज। 
  • 2007 में टी20 वर्ल्डकप जीतने वाली टीम इंडिया पर वेबसीरिज अनाउंस। आनंद कुमार होंगे निर्देशक। 
  • 'वंडर वूमैन' सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग।
  • अभिनेत्री और टीवी शो होस्ट तबस्सुम (78 वर्ष) का मुंबई स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल में कार्डियक अरैस्ट के कारण निधन। तबस्सुम की इच्छा के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार के बाद 19 नवंबर को यह खबर बताई गई। बाल कलाकार के रूप में तबस्सुम ने कई फिल्मों में काम किया। 1972 से 1993 तक दूरदर्शन पर तबस्सुम का टीवी शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' खूब लोकप्रिय रहा। 1985 में तबस्सुम ने 'तुम पर हम कुर्बान' नामक फिल्म निर्देशित भी की थी।  
  • महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुन्द्रा, शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, मीता झुनझुनवाला, राजू दुबे के खिलाफ मुंबई के दो होटल में पोनोग्राफिक वीडियो बनाने के आरोप में 450 पेज की चार्जशीट फाइल की है। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने सातवें दिन किया 1.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 17.02 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' (डब और अंग्रेजी वर्जन) ने पहले सप्ताह में किया 51.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'कांतारा' (हिंदी वर्जन) ने 35 वें दिन किया 75 लाख रुपये का कलेक्शन। पांच सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 79.25 करोड़ रुपये। 
 
19 नवम्बर 2022
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने पहले दिन किया 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने आठवें दिन किया 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
webdunia

 
20 नवम्बर 2022
  • फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का ट्रेलर रिलीज। 
  • अभिनेता-निर्देशक अमोल पालेकर, अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। 
  • निर्माता धनंजय गलानी ने अभिनेता राहुल रॉय को पैसे नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। धनंजय की एक फिल्म के लिए राहुल ने 50 हजार रुपये लिए थे, लेकिन फिल्म में अभिनय नहीं किया और न ही पैसे लौटाए। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने 9वें दिन किया 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
webdunia

21 नवम्बर 2022
  • अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने बताया कि जर्मनी में उनका एक्सीडेंट हो गया जिसकी वजह से उन्हें घुटने पर चोट लगी है। भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरिज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि ये लोग भूषण को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 
  • अभिनेता जिशान कादरी पर रांची के एक होटल के बकाया 29 लाख रुपये नहीं चुकाने को लेकर हिंदपीढ़ी थाने में एफआरआई दर्ज। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने 10वें दिन किया 2.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
webdunia
22 नवम्बर 2022
  • फिल्म 'भोला' के मेकर्स ने कहा है कि अजय देवगन ने इस फिल्म के सीक्वल के लिए सलमान खान को एप्रोच नहीं किया है। 
  • रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें भोपाल के वन विहार में कुछ लोग बाघों पर पत्थर फेंक रहे हैं। रवीना ने इनको लगाई लताड़ और अब वन विहार मैनेजमेंट अब इसकी कर रहा है जांच। 
  • फिल्म 'वध' का ट्रेलर रिलीज। कलाकार हैं संजय मिश्रा और नीना गुप्ता। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने चौथे दिन किया 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने 11वें दिन किया 70 लाख रुपये का कलेक्शन।
  • कांतारा 400 करोड़ क्लब में शामिल। कांतारा ने कर्नाटक में 168.50 करोड़ रुपये, आंध्रा/तेलंगाना में 60 करोड़ रुपये, तमिलनाडु में 12.70 करोड़ रुपये, केरल में 19.20 करोड़ रुपये, उत्तर भारत में 96 करोड़ रुपये और विदेश में 44.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर 400.90 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। 
 
23 नवम्बर 2022
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने 5वें दिन किया 10.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने 12वें दिन किया 69 लाख रुपये का कलेक्शन।
webdunia
Photo - Twitter
24 नवम्बर 2022 
  • वेबसीरिज 'रॉकेट बॉयज' सोनी लिव पर रिलीज।
  • वेबसीरिज 'गर्ल्स होस्टल 3.0' सोनी लिव पर रिलीज।  
  • रिचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर लिखा- 'गलवान हाय कह रहा है।' आलोचना होने पर रिचा ने ट्वीट हटा दिया। कई बॉलीवुड कलाकार ने रिचा की निंदा की वहीं कुछ समर्थन में भी आए। 
  • विधु विनोद चोपड़ा '12 फेल' नामक फिल्म निर्देशित कर रहे हैं जो अनुराग पाठक द्वारा लिखी इसी नाम की पुस्तक पर आधारित है। विक्रांत मैसी लीड रोल निभा रहे हैं। 
  • निर्माता-निर्देशक-अभिनेता कमल हासन को चेन्नई स्थित रामचंद्र मेडिकल सेंटर में बुखार, सर्दी, खांसी के कारण भर्ती कराया गया। 
  • फिल्म निर्माता सुरेश जिंदल (80 वर्ष) का दिल्ली में बीमारी के कारण निधन। 'रजनीगंधा', 'कथा' और 'शतरंज के खिलाड़ी' जैसी फिल्म उन्होंने प्रोड्यूस की थी।
  • टीवी एक्ट्रेस रूपाली भोसले की सर्जरी हुई।  
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने छठे दिन किया 9.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने 13वें दिन किया 71 लाख रुपये का कलेक्शन।
webdunia
25 नवम्बर 2022 
  • फिल्म 'भेड़िया' (यूए/ 2 घंटे 36 मिनट) रिलीज। कलाकार: वरुण धवन, कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी। निर्देशक: अमर कौशिक। कलाकार: यज्ञ भसीन, रजनीश दुग्गल, बिदिता बेग, गोविंद नामदेव। निर्देशक: पवन केके नागपाल।   
  • फिल्म 'बाल नरेन' रिलीज।
  • फिल्म 'कोरा कागज़' रिलीज। कलाकार: ऐश्नी यादव, रजत कपूर, स्वास्तिका मुखर्जी, मीनल कपूर। निर्देशक: नवनीत रंजन।  
  • वेबसीरिज 'खाकी: बिहार चैप्टर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज।  
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश दिया है कि अमिताभ बच्चन की आवाज, नाम और चेहरे से जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना उपयोग न किया जाए। 
  • वेबसीरिज 'खाकी द बिहार चैप्टर' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग।
  • निर्देशक हंसल मेहता को सभी प्लेटफॉर्मों पर अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों के लिए जूरी सदस्य के रूप में चुना गया है। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने सातवें दिन किया 8.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 104.66 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'ऊंचाई' ने 14वें दिन किया 70 लाख रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में किया 9.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह में किया था 17.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 26.42 करोड़ रुपये। 
  • 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' (डब और अंग्रेजी वर्जन) ने दूसरे सप्ताह में किया 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 62.50 करोड़ रुपये। 
webdunia
26 नवम्बर 2022
  • अभिनेता विक्रम गोखले (77 वर्ष) को पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में मल्टीपल ऑर्गन फैल्योअर के कारण निधन। कई हिंदी और मराठी फिल्मों में किया अभिनय। फिल्म 'आघात' (2010) का किया था निर्देशन।  
  • दिलीप कुमार की 100वीं जयंती पर उनकी चुनिंदा फिल्में 10 और 11 दिसम्बर को पीवीआर में दिखाई जाएंगी। इनमें आन, देवदास, शक्ति, राम और श्याम शामिल हैं। 
  • फिल्म भेड़िया ने पहले दिन किया 7.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म दृश्यम 2 ने आठवें दिन किया 7.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन। आठ दिन का कुल कलेक्शन हुआ 112.53 करोड़ रुपये।  
webdunia
27 नवम्बर 2022
  • 8 वर्षीय गुंजन सिन्हा टीवी शो 'झलक दिखला जा 10' की विजेता बनीं। उन्हें 20 लाख रुपये बतौर कैश प्राइज़ और चमचमाती ट्रॉफी मिली। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने नौवें दिन किया 14.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • फिल्म 'भेड़िया' ने दूसरे दिन किया 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
webdunia
28 नवम्बर 2022 
  • फिल्म 'लाइफ इज़ गुड' का ट्रेलर रिलीज।
  • शिल्पा शेट्टी ने 'बिज्जा' नामक रेस्तरां मुंबई में खोला। 
  • पुनीत इस्सर के एक्स स्टाफर अभिषेक नारायण ने पुनीत के ईमेल का पासवर्ड बदलकर 17 लाख रुपये का चूना लगाने की कोशिश में पकड़ा गया। उसने पुनीत द्वारा 'जय श्रीराम' नाटक की एनसीपीए में की गई बुकिंग को कैंसल कर एडवांस दिए गए 17 लाख रुपये वापस चाहे थे। 
  • फिल्म 'दृश्यम 2' ने दसवें दिन किया 17.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दस दिनों का कुल कलेक्शन हुआ 143.90 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म भेड़िया ने तीसरे दिन किया 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन दिन का कुल कलेक्शन हुआ 28.55 करोड़ रुपये। 
webdunia
29 नवम्बर 2022
  • भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी हेड और इजराइली फिल्म निर्माता नदव लापिड ने विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताते हुए इसे भद्दी फिल्म करार दिया। इस पर भारत में इजराइल के राजदूत ने माफी मांगी। अनुपम खेर सहित कई सेलिब्रिटीज ने भी इसकी आलोचना की।  
  • रवीना टंडन ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में टाइगर की बिलकुल पास से खींची तस्वीरें। नियम कम से कम 20 मीटर दूरी का है। रवीना के खिलाफ जांच के आदेश। 
  • फिल्म 'ब्लर' का ट्रेलर रिलीज। 
  • निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने बताया कि वे पिछले 18 वर्षों से फाइब्रोमायल्गिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। इसमें मसल्स में बहुत दर्द होता है। 
  • लॉयनगेट ने फिल्म 'नौसिखिए' अनाउंस की। अभिमन्यु दास्सानी, अमोल पाराशर, श्रेया धनवंतरी होंगे मुख्य कलाकार। 
  • फिल्म 'भेड़िया' ने चौथे दिन किया 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चार दिनों का कुल कलेक्शन हुआ 32.40 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'दृश्यम' ने 11वें दिन किया 5.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
webdunia
30 नवम्बर 2022 
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म 'योद्धा' की रिलीज डेट 7 जुलाई 2023 अनाउंस। 
  • फिल्म 'छोरी' का सीक्वल 'छोरी 2' नाम से हुआ अनाउंस। नुसरत भरुचा के साथ इस बार सोहा अली खान भी फिल्म में होंगी। डायरेक्शन की जिम्मेदारी निभाएंगे विशाल फुरिया।  
  • फिल्म 'जोसेफ' का ट्रेलर रिलीज। 
  • फिल्म 'दृश्यम' ने 12वें दिन किया 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन।

बॉ लीवुड जनव री 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉ लीवुड फर वरी 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड मार्च 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड अप्रै ल 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड मई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड जून 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉलीवु ड जुलाई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अग स्त 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड सितं बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अक्टू बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bollywood October 2022 बॉलीवुड अक्टूबर 2022: रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रमुख घटनाएं और जानकारियां