Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bollywood February 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: लता मंगेशकर, बप्पी लाहिरी को खोया, कई नई फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस

हमें फॉलो करें Bollywood February 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: लता मंगेशकर, बप्पी लाहिरी को खोया, कई नई फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस

समय ताम्रकर

बॉलीवुड 2022 के टाइम लाइन में पेश है फरवरी 2022 में हुईं बॉलीवुड से जुड़ी प्रमुख बातें। इसमें नई फिल्मों, वेबसीरिज की रिलीज डेट, प्रमुख फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कलाकारों के विवाद और अन्य प्रमुख जानकारियों  को शामिल किया गया है। 
 
2 फरवरी 2022
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' को 13 मई को रिलीज करने की घोषणा। निर्देशक हैं अनुभव सिन्हा। 
  • अजीत कुमार की 'वलिमै' को 24 फरवरी को रिलीज करने की घोषणा। हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में होगी प्रदर्शित। 
  • अनीस बज्मी की फिल्म 'भुलभूलैया 2' की नई रिलीज डेट अनाउंस।  20 मई 2022 को होगी रिलीज। 
  • अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुण्ड' को 4 मार्च को रिलीज करने की घोषणा। 
  • प्रभास की फिल्म 'राधेश्याम' की नई रिलीज डेट अनाउंस। 11 मार्च को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में होगी रिलीज।
  • अभिनेता सुनील ग्रोवर ने जानकारी दी कि उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। 
  • अभिनेता अमिताभ दयाल का 51 वर्ष की उम्र में निधन।  
  • अभिनेता रमेश देव का निधन। 285 हिंदी और 190 मराठी फिल्मों में किया था काम। फिल्म, वृत्तचित्र, टीवी धारावाहिक का भी किया था निर्देशन। 
 
3 फरवरी 2022
  • टी सीरिज के भूषण कुमार ने फैसला किया कि वे अब डिजीटल स्पेस के लिए कार्यक्रम बनाएंगे। कई नामी कलाकारों के साथ वेबसीरिज प्रोड्यूस करेंगे। 
  • जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' (पार्ट 1) को 1 अप्रैल 2022 को रिलीज करने की घोषणा। 
  • अमिताभ बच्चन ने दिल्ली स्थित अपनी पुश्तैनी बंगला 23 करोड़ रुपये में बेचा। 
 
4 फरवरी 2022
  • पुष्पा द राइज़ का हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ पार। पहला सप्ताह 26.90 करोड़ रुपये, दूसरा सप्ताह 19.79 करोड़ रुपये, तीसरा सप्ताह 24.24 करोड़ रुपये, चौथा सप्ताह 12.26 करोड़ रुपये, पांचवा सप्ताह 7.08 करोड़ रुपये और छठे सप्ताह में 6.17 करोड़ रुपये और सातवें सप्ताह में फिल्म ने 4.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • वेबसीरिज ' द ग्रेट इंडियन मर्डर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज। 
  • तापसी पन्नू अभिनीत 'लूपलपेटा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज।
  • वेबसीरिज 'रॉकेट बॉयज़' सोनी लिव पर रिलीज। 
  • संजय लीला भंसाली की मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर रिलीज। 
  • रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को लेकर 'मिस्टर मम्मी' अनाउंस। शाद अली होंगे निर्देशक। 
  • नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ डिलीट। 
  • फिल्म कमाठीपुरा सिनेमाघरों में रिलीज। 
 
5 फरवरी 2022
  • रवि तेजा की फिल्म 'खिलाड़ी' 11 फरवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज। 
  • शंकर रमन निर्देशित फिल्म 'लव हॉस्टल' ज़ी5 पर 25 फरवरी को होगी प्रीमियर। बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी हैं लीड रोल में। 
  • अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से मुंबई में की शादी। 
 
6 फरवरी 2022
  • लता मंगेशकर का सुबह 8.12 मिनट पर मुंबई स्थित अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन। 
  • लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार 6 फरवरी को शाम 6.30 को मुंबई में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, रणबीर कपूर सहित कई हस्तियां थीं मौजूद। लता मंगेशकर के निधन से दुनिया भर के करोड़ों लोग शोक में डूबे। 

लता मंगे शकर पर विशेष सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
7 फरवरी 2022
  • सलमान खान और पूजा हेगड़े को लेकर बनने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' 2023 की ईद पर रिलीज करने की घोषणा। 
  • माही गिल भारतीय जनता पार्टी में हुई शामिल। 
  • लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शाहरुख खान ने लता के लिए दुआ की और मास्क उतारकर फूंक मारी। इस पर कहा गया कि उन्होंने थूका है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा। 
 
8 फरवरी 2022
  • अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अनाउंस। अली अब्बास ज़फर होंगे निर्देशक और क्रिसमस 2023 पर होगी रिलीज। 
  • कपिल शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि अक्षय कुमार और उनके बीच मिस कम्यूनिकेश के कारण पैदा हुई गलतफहमी सुलझी। अब अक्षय करेंगे कपिल के शो में आकर फिल्म 'बच्चन पांडे' का प्रमोशन। 
  • मोगा-बठिंडा रोड पर एक दुर्घटना के बाद कार में फंसे युवक को सोनू सूद ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। युवक खतरे से बाहर। 
  • बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में भीम की भूमिका निभाकर लोकप्रिय होने वाले प्रवीण कुमार सोबती का 74 वर्ष की आयु में निधन। 
 
9 फरवरी 2022 
  • द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को होगी रिलीज। 
 
10 फरवरी 2022
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट अनाउंस। 10 जून 2022 को होगी रिलीज।  
  • अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर बीमारी के चलते पुणे के अस्पताल में हैं भर्ती। 
  • यामी गौतम, नेहा धूपिया और डिम्पल कपाड़िया की मूवी 'ए थर्सडे' का ट्रेलर रिलीज। 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी प्रीमियर। 
  • सोनी पिक्चर्स भी भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान पर फिल्म बनाने की घोषणा। 
 
11 फरवरी 2022 
  • फिल्म निर्माता-निर्देशक रवि टंडन का 86 वर्ष की आयु में निधन। मजबूर, खेलखेल में, वक्त की दीवार, खुद्दार, नज़राना जैसी फिल्में की थी निर्देशित। फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के थे पिता। 
  • यशराज फिल्म्स की 'शमशेरा' 22 जुलाई को होगी रिलीज। करण मल्होत्रा निर्देशित इस मूवी में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त हैं लीड रोल में। 
  • राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर की फिल्म 'बधाई दो', रवि तेजा की खिलाड़ी (डब), डेथ ऑन द नाइल (डब), मूनफाल (डब), काकाबाबू (डब) और अगम सिनेमाघरों में रिलीज। 
  • * दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज। 
  • * टीवी एक्टर इकबाल खान की पत्नी स्नेहा ने बेटी को दिया जन्म। 
 
12 फरवरी 2022 
  • टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' 29 अप्रैल को होगी रिलीज। 
  • कंगना रनौट ने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' को बताया कचरा। 
  • शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, सुनंदा शेट्टी के खिलाफ अंधेरी कोर्ट ने जारी किया समन। 28 फरवरी को पेश होना होगा कोर्ट में। एक बिज़नेसमैन का आरोप की शिल्पा के दिवंगत पिता ने उससे लिए थे 21 लाख रुपये जिसे चुकाने से शिल्पा, शमिता और सुनंदा ने किया इंकार। 
  • माधुरी दीक्षित अभिनीत वेबसीरिज 'द गेम फेम' का ट्रेलर रिलीज। 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग। 
 
13 फरवरी 2022
  • * राखी सावंत ने कहा वे अपने पति रितेश से हो रही हैं अलग। 
  • * बिग बॉस के सेट पर लगी आग। कोई हताहत नहीं। कुछ दिन पहले ही खत्म हुआ था यह शो। 
 
14 फरवरी 2022
  • बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'लव होस्टल' का ट्रेलर रिलीज। 25 फरवरी को ज़ी5 पर होगी स्ट्रीमिंग। 
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपूर सेन को लेकर 'नूरानी चेहरा' फिल्म अनाउंस। आज से शूटिंग शुरू। नवनीत सिंह है फिल्म के डायरेक्टर। 
  • मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रैंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' 6 मई को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में होगी रिलीज। 
  • अभिनेता विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर से 14 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की। 
 
15 फरवरी 2022
  • संगीतकार बप्पी लहरी का 69 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन। 
  • गायिका संध्या मुखर्जी का 90 वर्ष की आयु में निधन। 
  • आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट फिर बढ़ी। 14 अप्रैल की बजाय 11 अगस्त को होगी रिलीज।  
  • शाहिद कपूर की 'जर्सी' की नई रिलीज डेट अनाउंस। 14 अप्रैल 2022 को होगी रिलीज। 
 
16 फरवरी 2022
  • रिलीज के पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी' विवादों में। गंगूबाई के परिजनों ने खटखटाया अदालत का दरवाजा। कहा गंगूबाई सोशल वर्कर थी, लेकिन फिल्म में उन्हें वेश्या के रूप में दिखाया। 
 
17 फरवरी 2022
  • अजय देवगन ने 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू की। श्रेया सरन और तब्बू हैं अन्य कलाकार। निर्देशक हैं अभिषेक पाठक। 
  • यामी गौतम, नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया अभिनीत फिल्म 'द थर्सडे' ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर रिलीज। 
  • संगीतकार बप्पी लहरी का मुंबई में किया गया अंतिम संस्कार। 
  • कपिल शर्मा को लेकर नंदिता दास निर्देशित करेंगी फिल्म। शहाना गोस्वामी होंगी कपिल की हीरोइन। भुवनेश्वर में होगी शूटिंग। फिल्म का नाम अभी नहीं हुआ तय। 
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडणेकर को लेकर 'अफवाह' फिल्म अनाउंस। सुधीर मिश्रा होंगे निर्देशक। राजस्थान के अलवर में होगी शूटिंग। 
  • बिग बॉस कंटेंस्टेंट और यूट्यूबर हिंदुस्तान भाऊ और उर्फ विकास पाठक को मिली जमानत। 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द करने के लिए छात्रों को प्रदर्शन करने के लिए उकसाने का लगा था आरोप। 
 
18 फरवरी 2022 
  • बिफोर यू डाय, प्यार में थोड़ा ट्विस्ट, अनचार्टर्ड (डब) सिनेमाघरों में हुई रिलीज।
  • रोहन सिप्पी निर्देशित वेबसीरिज 'मिथ्या' ज़ी 5 पर रिलीज।  
  • राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर की मूवी 'बधाई दो' ने पहले सप्ताह में किया 12.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर रिलीज। 
  • फॉक्स स्टार स्टूडियो और जंगली पिक्चर्स द्वारा 'बबली बाउंसर' फिल्म घोषित। मधुर भंडारकर होंगे निर्देशक और तमन्ना भाटिया निभाएंगी लीड रोल। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। 
  • सनी लियोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार। 'धनी एप' के जरिये किसी ने सनी के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर लिया लोन। सनी की शिकायत पर हुआ समाधान। 
  • एक्ट्रेस काव्या थापर को नशे की हालत में गाड़ी चलाना, एक शख्स को टक्कर मालना, पुलिस के साथ बदतमीजी और हाथापाई करने के आरोप में जुहू पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • गायिका वैशाली माडे ने फेसबुक पर बताया कि मेरी जान को खतरा है। 
  • 14 फरवरी को शीतल ठाकुर से रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी को हिंदू रिति-रिवाज से शादी की। 
 
19 फरवरी 2022
  • फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ खंडाला में विवाह किया। 
  • बिग बॉस 11 की कंटेंस्टेंट महज़बी सिद्दीकी ने हमेशा हिजाब पहनने और शोबिज़ छोड़ने का लिया फैसला। 
  • संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' का ट्रेलर रिलीज। 4 मार्च को होगी रिलीज। 
  • बाल शिवाजी फिल्म अनाउंस। रवि जाधव होंगे निर्देशक। 
  • बिग बॉस 15 कंटेंस्टंट और सिंगर अफसाना खान ने बॉयफ्रेंड साज के साथ शादी की। 
 
20 फरवरी 2022
  • फिल्म निर्देशक लव रंजन ने आगरा में अलीश वैद के साथ विवाह रचाया। 
  • चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव में चल रहे मतदान के बीच सोनू सूद को मागो मतदान केंद्रों पर जाने से रोका। पुलिस ने सोनू की जब्त की कार।
  • अभिनेत्री संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर बताया कि दिल्ली से न्यूयॉर्क जाते समय अमेरिकन एअयलाइन्स में फ्लाइट के क्रू मेंबर ने उनके साथ बदतमीजी की। 
 
21 फरवरी 2022
  • फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह मूवी 11 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज। 
  • अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ फिल्म 'थार' में आएंगे नजर। नेटफ्लिक्स के लिए बनने वाली इस थ्रिलर के डायरेक्टर होंगे राज सिंह चौधरी।  
 
22 फरवरी 2022
  • जॉन अब्राहम को लेकर नई फिल्म 'तेहरान' अनाउंस। इस एक्शन-थ्रिलर मूवी का निर्देशन अरुण गोपालन करेंगे। 26 जनवरी 2023 को फिल्म होगी रिलीज। 
  • रणदीप हुड्डा क्राइम थ्रिलर 'कैट' में आएंगे नजर। नेटफ्लिक्स के लिए बनने वाली इस मूवी के डायरेक्टर हैं बलविंदर सिंह जंजुआ 
 
23 फरवरी 2022
  • अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'झुण्ड' का ट्रेलर रिलीज। नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में 4 मार्च को होगी रिलीज।  
  • बिग बॉस फेम और अभिनेता अरमान कोहली की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज। 7 महीने से जेल में बंद अरमान को घर में ड्रग्स रखने के मामले में किया गया था गिरफ्तार। 
  • संजय दत्त, रवीना टंडन, खुशाली कुमार और पार्थ सामंथान को लेकर घुड़चढ़ी फिल्म अनाउंस। निर्देशक हैं विनय गांधी। 
 
24 फरवरी 2022 
  • वलिमै (डब) रिलीज। अजीत और हुमा कुरैशी लीड रोल में। 
  • महेश मांजरेकर पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज। मराठी फिल्म 'नाय वरण भात लोणचा कोन नाय कोंचा' के अश्लील दृश्यों में बच्चों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप।
  • आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल ने बेटी को मुंबई में दिया जन्म। 
 
25 फरवरी 2022
  • गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में रिलीज। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म में आलिया भट्ट हैं लीड रोल में। 
  • फिल्म 'लव होस्टल' ज़ी 5 पर स्ट्रीमिंग। बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा हैं लीड रोल में।  
  • वेबसीरिज 'द गेम फेम' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग। प्रमुख कलाकार हैं माधुरी दीक्षित, मानव कौल और संजय कपूर। 
 
26 फरवरी 2022
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
27 फरवरी 2022
  • कंगना रनौट द्वारा होस्ट किया जा रहा शो 'लॉक अप' ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग होना शुरू हुआ। 
  • श्रुति हासन कोरोना वायरस की चपेट में आईं।
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने दूसरे दिन 13.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
28 फरवरी 2022 
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने तीसरे दिन 15.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 39.12 करोड़ रुपये।
  • विद्या बालन और शैफाली शाह अभिनीत फिल्म 'जलसा' 18 मार्च को अमेज़न प्राइम पर होगी स्ट्रीमिंग। निर्देशक हैं। सुरेश‍ त्रिवेणी।  
  • कंगना रनौट की फिल्म 'धाकड़' 27 मई 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज। निर्देशक हैं रज़नीश राज़ी घई। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। 
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने तीसरे दिन किया 15.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
बॉ लीवुड जनव री 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रशियन परिवार पर चढ़ा 'सामी सामी' का खुमार, रूस में रिलीज को तैयार 'पुष्पा : द राइज'