Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड 2022 जनवरी में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: कोरोना की चपेट में Bollywood

हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2022 जनवरी में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: कोरोना की चपेट में Bollywood

समय ताम्रकर

बॉलीवुड 2022 के टाइम लाइन में पेश है जनवरी 2022 में हुईं बॉलीवुड से जुड़ी प्रमुख बातें। इसमें नई फिल्मों, वेबसीरिज की रिलीज डेट, प्रमुख फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कलाकारों के विवाद और अन्य प्रमुख जानकारियों  को शामिल किया गया है। 

1 जनवरी 2022 
  • कोविड के बढ़ते मामलों के कारण फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज 7 जनवरी से आगे बढ़ाई गई। 
  • अभिनेत्री मृणाल ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। 
  • अभिनेता मोहित रैना ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर बताया कि उन्होंने गर्लफ्रेंड अदिति से विवाह कर लिया है। 
 
2 जनवरी 2022 
  • संगीतकार एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान ने बताया कि उन्होंने रियासद्दीन शेख मोहम्मद से मंगनी कर ली है। 
  • फिल्म निर्माता-निर्देशक राहुल रवैल ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 
  • अभिनेत्री काजल अग्रवाल के पति  गौतम किचलू ने कंफर्म किया कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं।  
 
3 जनवरी 2022 
  • जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी, प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी, अभिनेता नकुल मेहता और उनकी पत्नी, एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
  •  स्पाइडर मैन नो वे होम ने भारत में रिलीज से 17 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। 
 
4 जनवरी 2022
  • टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती और गायक सोनू निगम कोरोना पॉजिटिव। 
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज कोविड के बढ़ते केसेस के कारण टली।
     
5 जनवरी 2022
  • दीपिका पादुकोण के बर्थ डे पर उनकी फिल्म 'गहराइयां' की नई रिलीज डेट अनाउंस। यह फिल्म 11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीमिंग। 
  • प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' की रिलीज कोविड के बढते मामलों के कारण टली। 14 जनवरी को रिलीज होना थी फिल्म। 
  • अभिनेता शरद मल्होत्रा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। 
 
6 जनवरी 2022
  • राजकुमार राव को लेकर नई फिल्म अनाउंस। उद्योगपति श्रीकांत बोला की होगी बायोपिक। तुषार हीरानंदानी होंगे फिल्म के निर्देशक। 
  • अनुष्का शर्मा को लेकर 'चकदा एक्सप्रेस' फिल्म अनाउंस । क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की होगी बायोपिक। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज। 
  • आर्थिक तंगी और परिवार के व्यवहार से आहत कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने जहर खा लिया। पड़ोसियों ने समय पर अस्पताल पहुंचाया तो जान बची। तीर्थानंद को कपिल शर्मा के शो में देखा जा चुका है। 
  • टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल आमिर अली और संजीदा शेख की शादी के 9 साल बाद अलग होने की खबरें। अधिकृत रूप से दोनों ने कुछ नहीं कहा। 
 
7 जनवरी 2022 
  • अभिनेत्री स्वरा भास्कर कोरोना पॉजिटिव। सोशल मीडिया पर दी जानकारी।
  • विशाल ददलानी, मिथिला पालकर, कुब्रा सैत भी कोरोना पॉजिटिव। 
  • अभिनेता एलिस कौशिक, अक्षय खरोदिया, सिमरन बुधरूप और मोहित परमार जो टीवी शो पांड्या स्टोर का हिस्सा हैं, कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए। 
  • फिल्म 'पुष्पा' के हिंदी वर्जन ने तीसरे सप्ताह में किया 25.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह में 26.89 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में किया था 20.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 72.49 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म '83' के दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 97 करोड़ रुपये। फिल्म ने पहले सप्ताह में 71.87 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में  25.13 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। 
  • एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के खिलाफ तेलंगाना स्थित पश्चिम गोदावरी जिले के एक छात्र ने पीआईएल दर्ज कराई है। छात्र का कहना है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है और सेंसर बोर्ड को कड़े कदम उठाना चाहिए। साथ ही फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की गई है।  
  • कोरोना के कारण सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का दिल्ली शेड्यूल कैंसिल। 
  • हेअर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने मांगी माफी। एक महिला के बाल काटते समय उसके सिर पर उन्होंने थूक दिया था। 
 
8 जनवरी 2022 
  • मधुर भंडारकर, प्रियदर्शन, अरिजीत सिंह, तन्मय वेकारिया (तारक मेहता के बाघा) और आशीष चंचलानी कोरोना पॉजिटिव। 
  • मलाइका अरोरा की तबियत खराब। इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के फिनाले में नहीं लेंगी हिस्सा। 
  • यश के जन्मदिन पर केजीएफ चैप्टर 2 से उनका नया पोस्टर रिलीज। 
  • तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' की रिलीज डेट अनाउंस। 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज। 
 
9 जनवरी 2022
  • इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 की विजेता महाराष्ट्र की सौम्या कांबले बनीं। 
  • राज बब्बर और काम्या पंजाबी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
  • जैकलीन फर्नांडिस ने लोगों से अपील की है कि ठग सुकेश चन्द्रशेखर के साथ उनकी प्राइवेट फोटो शेयर न करें।  
 
10 जनवरी 2022 
रितिक रोशन के जन्मदिन पर फिल्म 'विक्रम वेधा' से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी। 
अभिनेत्री ईशा गुप्ता कोरोना पॉजिटिव।
रणवीर सिंह की फिल्म '83' बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ पार। फिल्म ने 17 दिन में किया 100.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन।   
 
11 जनवरी 2022
  • सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव। 92 वर्षीय गायिका में पाए गए हल्के लक्षण। सावधानी के बतौर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में कराया गया भर्ती। 
  • रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर कोरोना पॉजिटिव। 
  • बिग बॉस की आवाज अतुल कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव। 
  • साइना नेहवाल की प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर की गई पोस्ट को रिट्वीट करते समय अभिनेता सिद्धार्थ ने की अश्लील टिप्पणी। मामला बढ़ते देख उन्होंने साइना से मांगी माफी। 
 
12 जनवरी 2022
  • स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत है स्थिर। उम्र के चलते कई समस्याओं के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं लता। वे कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी हैं पीड़ित। 
  • अक्षय कुमार और इमरान हाशमी को लेकर फिल्म 'सेल्फी' अनाउंस। मलयालम फिल्म ड्राइविंग लायसेंस का होगी हिंदी रीमेक। राज मेहता करेंगे फिल्म का डायरेक्शन।  
  • भूमि पेडणेकर और अर्जुन कपूर को लेकर बनेगी फिल्म। नाम होगा 'द लेडी किलर। इस थ्रिलर को निर्देशित करेंगे अजय बहल। 
  • अभिनेता हेमंत बिरजे की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टैंकर से भिड़ने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी को चोटें आई जिनका इलाज पुणे के पास पावना स्थित अस्पताल में चल रहा है। बेटी ठीक है। 
  • सुभाष घई की मूवी '36 फॉर्महाउस' का ट्रेलर रिलीज। राम रमेश शर्मा के निर्देशन में बनी यह मूवी 21 जनवरी से ज़ी5 पर होगी स्ट्रीमिंग 
 
 
13 जनवरी 2022
  • तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की मूवी 'लूप लपेटा' का ट्रेलर रिलीज। निर्देशक आकाश भाटिया की यह मूवी नेटफ्लिक्स पर 4 फरवरी को होगी प्रीमियर। 
  • फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल ने बतौर प्रोड्यूसर अपनी पहली फिल्म 'IB 71' की अनाउंस। इस मूवी में वे इंटेलिजेंस ऑफिसर के किरदार में आएंगे नजर। संकल्प रेड्डी होंगे फिल्म के डायरेक्टर। 
  • अभिनेता गोविंदा का गाना 'हेलो' यूट्यूब पर हुआ रिलीज। गाने में उनके साथ नजर आईं निशा शर्मा। 
  • वेबसीरिज 'रंजिश ही सही' 13 जनवरी को वूट पर स्ट्रीमिंग 
 
 
14 जनवरी 2022
  • ये काली काली आंखे वेबसीरिज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। 
  • ह्यूमन वेबसीरिज डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम हुई। 
  • पुष्पा द राइज (हिंदी) ओटीटी पर रिलीज। 
  • *गोदाम, द किंग्समैन (डब) सिनेमाघरों में रिलीज। 
  • छोटे परदे के कॉमेडियन कपिल शर्मा पर बायोपिक 'फनकार' बनाने की घोषणा। मृगदीप सिंह लाम्बा होंगे निर्देशक। 
  • रोहित शेट्टी की मूवी 'सूर्यवंशी' को 14 जनवरी को 30 मल्टीप्लेक्स में फिर किया गया रिलीज। 
  • भाभीजी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे मकर संक्रांति पर सूरज को चप्पल पहन अर्ध्य देती नजर आई हैं। यह बात लोगों को पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल किया गया। 
  • कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने पति के साथ कोरोना के बढ़ते मामलों को देख मुंबई छोड़ दूर फॉर्महाउस पर रहने चली गई हैं। भारती प्रेग्नेंट हैं इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। 
 
15 जनवरी 2022
  • सलमान खान ने अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस के पास की जमीन के मालिक केतन कक्कड़ पर लगाया मानहानि का मुकदमा। सलमान का कहना है कि केतन ने उन्हें एक इंटरव्यू में बदनाम किया है। इस इंटरव्यू को यूट्यूब और अन्य वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया है। 
  • शिल्पा शेट्टी के पति राज कुन्द्रा ने इंस्टाग्राम पर वापसी की है। उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया है और सारी पोस्ट्स डिलीट कर दी है। 
 
16 जनवरी 2022
  • गीतकार इब्राहिम अश्क का 70 साल की आयु में कोरोना के कारण मुंबई में निधन। मंदसौर में जन्मे इब्राहिम अश्क ने कहो ना प्यार है, कृष, वेलकम, आप मुझे अच्छे लगने लगे जैसी फिल्मों में गीत लिखे थे। 
  • बच्चन पांडे के सेट पर लगी आग। अक्षय कुमार और कृति सेनन कर रहे थे शूटिंग। आग पर तुरंत काबू कर लिया और कोई हताहत नहीं हुआ। 
 
17 जनवरी 2022 
  • फिल्म 'पुष्पा : द राइज़' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमुलू' हिंदी में डब होकर 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा। 
  • 83 वर्ष की आयु में पंडित बिरजू महाराज का निधन। 
 
18 जनवरी 2022 
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट सामने आई। 18 मार्च को होगी रिलीज।
  • अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने बताया कि वे अपनी पत्नी से ले रहे हैं तलाक। 
  • अभिनेता धनुष ने बताया कि वे अपनी पत्नी ऐश्वर्या से शादी खत्म कर रहे हैं।  
 
19 जनवरी 2022
  • अभिनेता फरदीन खान ने बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। 
  • द ग्रेट इंडियन मर्डर वेबसीरिज का ट्रेलर रिलीज। 
  • टीवी शो 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युम्न का रोल निभाने वाले शिवाजी साटम ने कहा है कि उनके पास काम नहीं है और वे घर पर बैठ कर बोर हो गए हैं। 
 
20 जनवरी 2022
  • अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में निधन। अमिताभ, अक्षय कुमार, संजय दत्त, सलमान खान जैसे कलाकारों के साथ किया था काम। 
  • सुष्मिता सेन को 'आर्या 2' में बेहतरीन अभिनय के लिए डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल 2021 में एक टेलीविजन सीरिज में उत्कृष्ट परफॉर्मेंस के लिए इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वर्किंग वुमन अवॉर्ड मिला। 
 
21 जनवरी 2022 
  • फंस गए यारों सिनेमाघरों में रिलीज। 
 
22 जनवरी 2022
  • सलमान खान का गाना 'मैं चला' रिलीज। 
  • 79 वर्षीय अभिनेता अरुण बाली Myasthenia Gravis बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती। 
  • प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे सरोगेसी के जरिये मां बनी हैं। 
 
25 जनवरी 2022 
  • बधाई दो की नई रिलीज डेट अनाउंस। 4 फरवरी की बजाय 11 फरवरी को होगी रिलीज। 
  • शिल्पा शेट्टी को 2007 में दर्ज हुए एक केस से राहत मिली। रिचर्ड गेरे ने सार्वजनिक मंच पर शिल्पा को किस कर लिया था तो शिल्पा पर अश्लीलता फैलाने का मुकदमा चला। 
  • बधाई दो का ट्रेलर हुआ रिलीज। 
 
26 जनवरी 2022
  •  फिल्म 'है तुझे सलाम इंडिया' हंगामा प्ले पर रिलीज। अविनाश पुष्पा कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में आर्य बब्बर, एजाज खान, स्मिता गोंडकर लीड रोल में। 
 
27 जनवरी 2022
  • राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा की भद्दी तस्वीर पोस्ट की। ट्रोल होने पर फोटो हटाया। 
  • मौनी रॉय ने गोवा में सूरज नाम्बियार से विवाह किया। 
 
28 जनवरी 2022
  • संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की नई रिलीज डेट अनाउंस। 25 फरवरी को होगी रिलीज। 
  • श्वेता तिवारी 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।' बयान के कारण विवादों में। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश। एफआरआई दर्ज। श्वेता ने बाद में मांगी माफी। 
  • लखनऊ जंक्शन सिनेमाघरों में रिलीज। 
 
29 जनवरी 2022 
  • अजय देवगन की वेबसीरिज 'रूद्र' का ट्रेलर रिलीज। 
 
30 जनवरी 2022 
  • तेजस्वी प्रकाश बनी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' की विजेता। 40 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। 
  • काजोल ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। 
 
31 जनवरी 2022
  • शबाना आज़मी कोविड पॉजिटिव। 
  • आरआरआर की नई रिलीज डेट अनाउंस। 25 मार्च को यह फिल्म होगी रिलीज। 
  • अभिनेता कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी पत्नी नैना बच्चन ने बेटे को जन्म दिया है। 
बॉ लीवुड फर वरी 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रशियन परिवार पर चढ़ा 'सामी सामी' का खुमार, रूस में रिलीज को तैयार 'पुष्पा : द राइज'