Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कॉलेज में अजय, बॉबी और विंदू की गैंग थी फेमस, अजय देवगन के बारे में 25 अद्‍भुत जानकारियां

हमें फॉलो करें कॉलेज में अजय, बॉबी और विंदू की गैंग थी फेमस, अजय देवगन के बारे में 25 अद्‍भुत जानकारियां

समय ताम्रकर

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अजय की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ को रिलीज हुए लंबा समय हो गया है। इतनी लंबी इनिंग खेल कर अजय ने बता दिया है कि ये उनकी लोकप्रियता और अभिनय का करिश्मा है। पेश हैं अजय देवगन के बारे में 25 रोचक जानकारियां :


1) अजय देवगन का घरेलू नाम राजू है और उनके पास बी.-कॉम. की डिग्री है।
2) फिल्म में लांच करने के पहले वीरू देवगन अपने बेटे अजय को महेश भट्ट के पास ले गए थे, तब महेश भट्ट ने कहा कि इसकी आंखें बहुत कुछ अपने भीतर छुपाए हैं। इससे वीरू देवगन का काफी उत्साह बढ़ गया। 
3) अजय जब फिल्मों में आए तो उनकी शक्ल-सूरत की खिल्ली उड़ाई गई थी, लेकिन अमिताभ बच्चन ने अजय को ‘डार्क हॉर्स’ कहा और बिग बी की कसौटी पर अजय खरे उतरे। 
4) अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ यश चोपड़ा की ‘लम्हें’ के सामने रिलीज हुई। लम्हें में अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे सितारे थे, लेकिन अजय की फिल्म ने न केवल ‘लम्हें’ से जमकर टक्कर ली बल्कि सफल भी हुई। 
5) अजय देवगन का असली नाम विशाल है। कॉलेज में दोस्तों के बीच तीन गैंग बड़ी प्रसिद्ध थी। दारा सिंह के बेटे विंदू की ‘विंदू गैंग’, धरम पुत्तर बॉबी देओल की ‘बॉबी गैंग’ और अजय देवगन की ‘विशाल गैंग’।
webdunia
6) अजय देवगन को लंबे इंटरव्यू देना पसंद नहीं है। 
7) फिल्म में यदि अजय को नाच-गाने के लिए कहा जाए तो उनके पसीने छूट जाते हैं। 
8) अजय का पूरा परिवार देवी दुर्गा का उपासक है और वे हर वर्ष चादर चढ़ाने अजमेर की दरगाह-शरीफ भी जाते हैं। 
9) अजय की मां ने उनके खतरनाक स्टंट सीन करने पर पांबदी लगा रखी है और अजय ने मां से वादा किया है कि वे कभी ऐसा नहीं करेंगे। वे स्टंट सीन पूरी सावधानी के साथ करते हैं। 
10) फूल और कांटे के बाद अजय देवगन ने प्लेटफॉर्म, संग्राम, शक्तिमान, बेदर्दी, कानून जैसी फिल्में की जिसमें उन्हें सिर्फ मारपीट के दृश्य करना होते थे। इसीलिए बतौर अभिनेता उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता था। वक्त को भांपते हुए अजय ने यू टर्न लिया और महेश भट्ट की फिल्म ‘जख्म’ की। इसके बाद उन्हें बेहतरीन अभिनेता माना जाने लगा और बाद में अजय ने कॉमेडी फिल्में भी की।
webdunia
11) करण-अर्जुन में पहले शाहरुख और अजय को चुना गया था, लेकिन दोनों को दूसरे के रोल ज्यादा पसंद थे। कोई हल नहीं निकला तो अजय ने फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह सलमान खान ने ले ली। तब से शाहरुख और अजय के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं।
12) हालांकि अजय का कहना है कि शाहरुख से उन्हें कोई समस्या नहीं है। उनकी पत्नी काजोल ने शादी के बाद भी शाहरुख के साथ काम किया और अपने प्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी को भी अजय ने शाहरुख के साथ फिल्म करने दी। कुछ वर्ष शाहरुख की ‘जब तक है जान’ और अजय की ‘सन ऑफ सरदार’ एक ही दिन रिलीज हुई थी। 
13) कॉलेज में अजय अक्सर अपने दोस्तों के साथ दो मोटर साइकिलों पर एक साथ सवारी करते थे। उनका यही रियल लाइफ सीन फिल्म ‘फूल और कांटे’ में फिल्माया गया। बाद में वे दो कारों और दो घोड़ों पर भी एक साथ सवारी करते नजर आएं। 
14) अजय को फिल्मी पार्टियां पसंद नहीं हैं और वे बॉलीवुड की किसी भी पार्टी में नजर नहीं आते हैं। काम खत्म होते ही वे घर जाकर बच्चों के साथ खेलना पसंद करते हैं। 
15) इश्क, प्यार तो होना ही था, हलचल, गुंडाराज जैसी फिल्मों की शूटिंग के दौरान अजय-काजोल निकट आए। अजय अंतर्मुखी हैं तो काजोल बहिर्मुखी। संभव है कि दोनों का यही मिजाज उन्हें ‍निकट ले आया हो।
webdunia
16) दिलीप कुमार के साथ फिल्म करने की अजय की ख्वाहिश थी। उन्होंने दिलीप साहब के साथ ‘असर : द इम्पेक्ट’ नामक फिल्म की योजना भी बनाई थी, लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म शुरू नहीं हो सकी, जिसका अजय को आज भी अफसोस है। 
17) अजय देवगन ने बाल कलाकार के रूप में ‘प्यारी बहना’ (1985) में अभिनय किया है। 
18) अजय ने यू मी और हम (2008) और शिवाय (2016) डायरेक्ट की है। 
19) सौ करोड़ क्लब में बतौर हीरो अजय की कई फिल्में शामिल हैं। 
20) बच्चों से अजय को विशेष लगाव है। उन्हें ध्यान में रखकर उन्होंने राजू चाचा (2000) और टूनपुर का सुपरहीरो (2010) फिल्में बनाईं, लेकिन दोनों ‍ही फिल्में बुरी तरह पिटी।
webdunia
21) प्रकाश झा, राजकुमार संतोषी और रोहित शेट्टी के अजय प्रिय कलाकार हैं और उनके साथ उन्होंने कई फिल्में की हैं। 
22) फिल्म इंडस्ट्री में संजय दत्त और सलमान खान को अजय देवगन अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। 
23) जख्म (1998) और द लीजेण्ड ऑफ भगत सिंह (2002) के लिए अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का नेशनल ‍अवॉर्ड मिल चुका है। 
24) राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘द लीजेण्ड ऑफ भगत सिंह’ (2002) में भगत सिंह का रोल करने के पहले अजय ने अपना वजन कम किया था और भगत सिंह के बारे में कई किताबें पढ़ी थीं और इनका अजय पर गहरा असर हुआ था। 
25) फराह खान ने एक टीवी शो में अजय देवगन को ओवर रेटेड एक्टर कहा था। बाद में उनके भाई साजिद खान ने ही अजय को लेकर ‘हिम्मतवाला’ फिल्म बनाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन की बॉलीवुड में लंबी इनिंग और सफलता का राज