Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण ने क्यों पहनी थी भगवा रंग की बिकिनी? सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी

हमें फॉलो करें 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण ने क्यों पहनी थी भगवा रंग की बिकिनी? सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (15:37 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में नजर आएंगे। हालांकि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी विवाद भी हुआ और कई दिनों तक सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग की गई थी। 

 
दरअसल, फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण के भगवा कलर की बिकिनी पहनने पर जमकर विवाद हुआ था। कई हिंदू संगठनों ने सड़कों पर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन पर कैंची चलाई थी। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद पहली बार निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका की बिकिनी को लेकर हुए विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।
 
webdunia
सिद्धार्थ आनंद ने न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा, भगवा रंग को चुनने के पीछे कोई खास वजह नहीं थी। ये रंग देखने में अच्छा लग रहा था इसलिए इसे कॉस्ट्यूम में शामिल कर लिया था। बेशर्म रंग गाने की शूटिंग स्पेन में हो रही थी। बैकग्राउंड में धूप थी और हरी घास वाला मैदान था। पानी का रंग बिल्कुल नीला था।
 
उन्होंने कहा, इस बैकग्राउंड पर भगवा रंग काफी अच्छा लग रहा था। सिर्फ यही सोचकर हमने ये रंग चुना। हमें पता था कि ऑडियंस जब फिल्म को देखेगी तो खुद समझ जाएगी कि हमारा इरादा बिल्कुल गलत नहीं था। फिल्म की रिलीज से पहले जमकर विवाद हुआ हो, लेकिन हमें पता था कि हमने कुछ गलत नहीं किया है।
 
सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म देखने के लिए जिस तरह से दर्शकों का हुजूम सिनेमाघरों में उमड़ पड़ा, वह इस बात का सबूत है कि बायकॉट पूरी तरह गलत था। एक बार जब लोग किसी स्टार या फिल्म का बायकॉट करते हैं, तो वे यह नहीं देख रहे हैं कि कितने लोगों की जिंदगी इससे प्रभावित होती है। खासतौर पर जो लोग फिल्म पर निर्भर हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'द केरला स्टोरी' की कहानी सुनकर उड़ गई थी अदा शर्मा की रातों की नींद