Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होली नहीं खेल रहे हैं तो इस वीकेंड पर इन नई फिल्म और बेवसीरिज का लिया जा सकता है मजा

हमें फॉलो करें होली नहीं खेल रहे हैं तो इस वीकेंड पर इन नई फिल्म और बेवसीरिज का लिया जा सकता है मजा
, गुरुवार, 17 मार्च 2022 (15:14 IST)
होली का लंबा वीकेंड है। होली खेलने के साथ-साथ फिल्म देखने का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। टीवी, ओटीटी और सिनेमाघरों में कई सारे विकल्प मौजूद हैं। 
 
पुष्पा और 83 
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर मूवी 'पुष्पा' और रणवीर सिंह की चर्चित फिल्म '83' को टीवी पर देखने का मौका है। ये दोनों फिल्में पहली बार इसी वीकेंड पर टीवी पर दिखाई जाएगी। स्टार गोल्ड पर 20 मार्च की रात 8 बजे '83' दिखाई जाएगी। ढींचक टीवी पर 20 मार्च को रात 8 बजे अल्लू अर्जुन की पुष्पा को देखा जा सकता है। 
 
जलसा 
विद्या बालन की क्राइम थ्रिलर मूवी 'जलसा' सीधे प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। इसे 18 मार्च से देखा जा सकेगा। 18 वर्षीय लड़की के साथ हिट एंड रन का मामला है। फिल्म में शैफाली शाह, मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी जैसे कलाकार हैं। 
 
ब्लडी ब्रदर्स 
जयदीप अहलावत, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, टीना देसाई, मुग्धा गोडसे, सतीश कौशिक अभिनीत सीरिज ज़ी 5 पर 18 मार्च से प्रीमियर होगी। नाम से ही पता चलता है कि यह क्राइम थ्रिलर है। 
 
अपहरण 2 
अपहरण का सीजन 2 18 मार्च से वूट सिलेक्ट पर प्रीमियर होगा। अरुणोदय सिंह, जीतेन्द्र कपूर, निधि सिंह इसके प्रमुख कलाकार हैं। यह उत्तराखंड के सीनियर इंस्पेक्टर रूद्र श्रीवास्तव की कहानी है। 
 
ETERNALLY CONFUSED AND EAGER TO LOVE
नेटफ्लिक्स पर यह मूवी 18 मार्च से प्रीमियर होगी। इसे ज़ोया अख्तर और रीमा कागती ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ मिल कर बनाया है। फिल्म में विहान समत, राहुल बोस, सुचित्रा पिल्लई, जिम सरभ जैसे कलाकार हैं। 
 
BLACK CRAB
यह स्वीडिश एक्शन थ्रिलर मूवी ऐसे 6 सैनिकों की कहानी है जो एक रहस्यमय पैकेज को डिलीवर करने के मिशन पर है जिसका परिणाम बेहद भयानक है। यह नेटफ्लिक्स पर 18 मार्च से देखी जा सकती है। 
 
DEEP WATER
18 मार्च को अमेज़न प्राइम वीडियो पर DEEP WATER में बेन एफ्लेक जैसा स्टार है। यह 1957 में लिखे उपन्यास पर आधारित है। 
 
बच्चन पांडे 
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' 18 मार्च से सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। फिल्म में कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, पंकज त्रिपाठी, अरशद वारसी जैसे कलाकार भी हैं। यह एक ऐसे खतरनाक गैंगस्टर की कहानी है जो फिल्मों का शौकीन है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छोटे पर्दे पर एक ही तारीख और एक ही समय रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन में होगी भिड़ंत