Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिंदास बाला बिपाशा और उनकी प्रेम कहानियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिपाशा बसु
आमतौर पर फिल्म इंडस्ट्री के लोग अपने अफेयर को छिपाकर रखते हैं, लेकिन बिंदास बाला बिपाशा ने कभी ये हरकत नहीं की। जो भी किया खुलेआम किया और कभी अपने रोमांस पर परदा डालने की कोशिश नहीं की। अपनी रोमांटिक लाइफ का उन्होंने खुल कर इजहार किया। बिपाशा का कई बार ब्रेकअप हुआ, लेकिन प्यार पर उनका भरोसा हमेशा कायम रहा। यहां पर हम चर्चा करते हैं उनके प्रेमियों की जो उनकी लाइफ में विभिन्न मोड़ पर आएं। 
डीनो मोरिया
2001 में 'अजनबी' फिल्म से बिपाशा ने बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्मों में आने के पांच वर्ष पूर्व से उनका रोमांस डीनो मोरिया के साथ जारी था। राज़ नामक फिल्म में दोनों ने साथ काम किया। इस फिल्म ने बिपाशा के करियर को नई दिशा दी। 2002 में बिपाश और डीनो अज्ञात कारण से अलग हो गए। ब्रेक-अप के बावजूद बिपाशा और डीनो में संबंध हमेशा मधुर रहे। मुसीबत पड़ने पर बिपाशा हमेशा डीनो की सलाह लेती हैं और बिपाशा की पार्टी में सदैव डीनो मौजूद रहे हैं।

जॉन अब्राहम 
डीनो से ब्रेक-अप के बाद बिपाशा ज्यादा समय तक अकेली नहीं रहीं। इरोटिक थ्रिलर 'जिस्म' की शूटिंग के दौरान बिपाशा का दिल अपने को-स्टार जॉन अब्राहम पर आ गया। जॉन को भी बिपाशा की सेक्सी अदाओं के कायल हो गए। दोनों एक-दूसरे में इतने घुलमिल गए कि जॉन के बिना बिपाशा और बिपाशा के बिना जॉन की कल्पना करना कठिन हो गया। उन्हें बॉलीवुड के सबसे मजबूत 'कपल' माना जाता था मानो वे एक-दूजे के लिए ही बने हो। मिसाल दी जाती थी कि प्यार करना हो तो जॉन और‍ बिपाशा की तरह करो। न जाने किसकी नजर लगी और आठ वर्ष तक एक-दूसरे की छाया बन कर रहने वाली यह जोड़ी 2011 में बिखर गई। लोगों को यकीन करने में समय लगा। हालत यह है कि बिपाशा के आगे जॉन और जॉन के आगे बिपाशा का नाम नहीं ले सकते। कारण तो नहीं बताया गया, लेकिन शादी की बात को लेकर ही दोनों के संबंध में कड़वाहट आ गई। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने प्रिया नामक लड़की से शादी कर ली।

हरमन बावेजा 
कॉमन फ्रेंड्स के जरिये बिपाशा और हरमन बावेजा की मुलाकात हुई जो देखते ही देखते मोहब्बत में तब्दील हो गई। 2014 की फरवरी में तो बिपाशा ने इस बात की पुष्टि भी कर दी। हरमन बावेजा बॉलीवुड में किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन सफलता उन्हें नहीं मिली। बिपाशा से मोहब्बत करने के पहले वे प्रियंका चोपड़ा के साथ मशगुल थे। खैर, बिपाशा के साथ हरमन शादी करना चाहते थे। बिपाशा के पैरेंट्स को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन हरमन के माता-पिता खिलाफ थे। बताया जाता है कि हरमन को विकल्प दे दिए गए। बिपाशा या माता-पिता? हरमन ने माता-पिता को चुना और‍ अलग हो कर बिपाशा का दिल तोड़ दिया।

करण सिंह ग्रोवर 
बिपाशा ने हॉरर मूवी 'अलोन' एक नए हीरो करण सिंह ग्रोवर के साथ साइन कर ली। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करण तो बिपाशा के दीवाने हो गए। बिपाशा को रिझाने की उन्होंने सारी कोशिश की। फिल्म रिलीज हो गई, लेकिन बिपाशा का पीछा करण ने नहीं छोड़ा। आखिरकार बिपाशा का दिल जीतने में करण कामयाब हो ही गए। बिपाशा की लाइफ में जहां कई प्रेमी रहे तो करण दो बार शादी कर तलाक ले चुके हैं। बिपाशा के साथ करण ने छुट्टियां बिताईं। जिम में साथ गए और आखिरकार बिपाशा को शादी करने के लिए उन्होंने मना ही लिया। उम्मीद करते हैं कि बिपाशा और करण जिस जीवनसाथी की तलाश में थे वो अब खत्म हो गई होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फैन असफल... रईस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाएंगे शाहरुख