Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पद्मावत के साथ दीपिका पादुकोण बनीं सौ करोड़ क्लब की क्वीन

Advertiesment
हमें फॉलो करें पद्मावत के साथ दीपिका पादुकोण बनीं सौ करोड़ क्लब की क्वीन
बॉलीवुड में सौ करोड़ का क्लब मशहूर है। इससे किसी सितारे की सफलता-असफलता परखी जाती है। कई स्टार्स का ध्यान अभिनय को छोड़ बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर रहता है। अब तो आम लोगों को भी इसी में रूचि है। वे मानते हैं कि यदि फिल्म सौ करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई तो फिल्म अच्छी है। 
 
दो सौ और तीन सौ करोड़ क्लब भी खुल गए हैं क्योंकि कुछ फिल्में सौ करोड़ का बिजनेस करने के बावजूद असफल हो जाती हैं, जैसे कि ट्यूबलाइट या जय हो। बाहुबली ने तो सीधे पांच सौ करोड़ का क्लब ही खोल दिया है। 
 
सौ करोड़ क्लब की सबसे ताजा सदस्य फिल्म 'पद्मावत' है। वर्ष 2018 की पहली सौ करोड़ फिल्म। इस बात की पूरी संभावना है कि यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल होगी। 
 
फिलहाल बात करते हैं सौ करोड़ की। इस फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण की यह सातवीं ऐसी फिल्म है जो सौ करोड़ क्लब का हिस्सा बनी है। यह किसी भी हीरोइन की सर्वाधिक फिल्म है। इसीलिए तो दीपिका को सौ करोड़ क्लब की क्वीन की उपाधि दी गई है। 

webdunia

 
पद्मावत के पहले दीपिका की चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, ये जवानी है दीवानी, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीला और रेस 2 सौ करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं। 
 
खास बात यह है कि दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ तीन ऐसी फिल्में दी हैं जो सौ करोड़ क्लब की शोभा बढ़ा रही हैं। इसीलिए तो दीपिका-रणवीर की जोड़ी को हिट जोड़ी कहा जा रहा है। 
 
एक बात और खास है। वो ये कि दीपिका ने सात में से तीन फिल्में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में दी हैं। दीपिका और संजय के बीच बेहतरीन ट्यूनिंग है और जिस खूबसूरती के साथ दीपिका को संजय पेश करते हैं, दूसरा कोई निर्देशक नहीं कर पाता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या गलती कर गए अक्षय कुमार... पैडमैन फिर आगे बढ़ेगी?