Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिवाली पर टाइगर 3, द मार्वल्स और जिगरठंडा डबल एक्स में मुकाबला

Advertiesment
Movie Releases in Diwali
दिवाली का इंतजार सभी को रहता है। साल का सबसे बड़ा त्योहार जो है। इस मौके पर लोग पैसा जम कर खर्च करते हैं। लिहाजा बड़ी फिल्में भी दिवाली पर रिलीज करने का प्रयास प्रोड्यूसर करते हैं। हर साल दिवाली पर बड़े बजट और सितारों की फिल्में रिलीज होती है। फिल्म कैसी भी हो, फिल्म को ओपनिंग जबरदस्त मिलती है। कई बार नए रिकॉर्ड भी बनते हैं। इस बार भी दिवाली पर कुछ फिल्में रिलीज हो रही हैं। 
 
जिगरठंडा डबल एक्स (Jigarthanda Double X)
  • निर्देशक : कार्तिक सुब्बाराज 
  • कलाकार: राघवेंद्र लॉरेंस, एसजे सूर्य, निमिषा साजयन 
  • रिलीज डेट : 10 नवंबर 2023 
यह एक तमिल फिल्म है जिसे हिंदी में डब कर रिलीज किया जा रहा है। 
 
द मार्वल्स (The Marvels)
  • निर्देशक : निया डकोस्टा
  • कलाकार : ब्री लार्सन, टेयोना पैरिस, इमान वेल्लानी  
  • रिलीज डेट : 10 नवंबर 2023 
द मार्वल्स को भारत में कई भाषाओं में डब कर रिलीज किया जाएगा। द मार्वल्स एक आगामी अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है जो मार्वल कॉमिक्स पर आधारित है। मार्वल स्टूडियोज द्वारा निर्मित और वॉल्ट डिज़नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित फिल्म कैप्टन मार्वल (2019) की अगली कड़ी, टेलीविजन मिनी सीरीज मिस मार्वल (2022) की अगली कड़ी और मार्वल सिनेमैटिक में 33वीं फिल्म है। फिल्म का निर्देशन निया डकोस्टा ने किया है, जिन्होंने मेगन मैकडॉनेल और एलिसा कारासिक के साथ पटकथा लिखी है। इसमें ब्री लार्सन को कैरोल डेनवर्स के रूप में, टेयोना पैरिस को मोनिका रामब्यू के रूप में, और इमान वेल्लानी को कमला खान के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म के बड़े शहरों में अच्‍छे कारोबार की उम्मीद है। 
 
टाइगर 3 (Tiger 3) 
  • निर्देशक : मनीष शर्मा
  • कलाकार : सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी 
  • रिलीज डेट : 12 नवंबर 2023
टाइगर 3 को रविवार यानी जिस दिन दिवाली है उसी दिन रिलीज किया जा रहा है। टाइगर सीरिज की यह तीसरी फिल्म है जिसका सिने प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इमरान हाशमी इस मूवी में विलेन के रूप में नजर आएंगे। टाइगर ज़िंदा है, वॉर और पठान की घटनाओं के बाद, टाइगर और ज़ोया को आतिश नामक बदला लेने वाले आतंकवादी द्वारा देशद्रोही के रूप में फंसाया जाता है। देश या परिवार में से उन्हें किसी एक को चुनना है। इस अजीब सी दुविधा से टाइगर और ज़ोया कैसे निपटते हैं, ये मूवी में दिखाया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसी का दर्द मिल सके, तो ले उधार: मुकेश का गायन और राज कपूर की एक्टिंग मन को हल्का कर देती है | गीत गंगा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi