Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

One Piece gear 5 जल्द होने वाला है रिलीज, यहां से देखें पूरा एपिसोड

हमें फॉलो करें one piece gear 5
one piece gear 5
'I’m gonna create a world where my friends can eat as much as they want' यह डायलॉग पढ़ते ही One Piece के फेंस को Luffy की याद आई होगी। भारत में जापानी एनीमे का काफी ट्रेंड है। आज के ट्रेंड के अनुसार भारत में Naruto, Demon Slayer और Death Note जैसे एनीमे काफी प्रचलित हैं। इन एनीमे में से एक One Piece भी है जो अधिकतर भारतीय देखना काफी पसंद करते हैं। One Piece एक जापानी मांगा सीरीज है जिसे Eiichiro Oda द्वारा लिखा और बनाया गया है। इस कहानी में Monkey D. Luffy नामक एक कैरेक्टर है जिसके इर्द-गिर्द ही सारी कहानी घूमती है। 
 
One Piece Gear 5 के बारे में 
जल्द ही One Piece का gear 5 यानी एपिसोड 1072 रिलीज़ होने वाला है। यह नया एपिसोड 13 अगस्त को जापान में रिलीज़ होगा और Crunchyroll वेबसाइट पर आप इस एपिसोड को देख सकते हैं। इस एपिसोड की खबर आते ही भारत के हर सोशल मीडिया पर One Piece लगातार ट्रेंड कर रहा है। यहां तक की लोगों की उत्सुकता के कारण Crunchyroll वेबसाइट कई बार क्रेश भी हो चुकी है।
webdunia


इस एपिसोड का टाइटल 'The Ridiculous Power! GEAR5 in Full Play' निर्धारित किया गया। जापानी समय के अनुसार यह एपिसोड 13 अगस्त सुबह 9.30 बजे रिलीज़ होगा। Crunchyroll वेबसाइट पर आप इस एपिसोड को इंग्लिश सबटाइटल के साथ देख सकते हैं। आप इस एपिसोड में luffy का नया रूप भी देखेंगे। Luffy और Kaido की जबरदस्त टक्कर भी आपको इस एपिसोड में देखने के लिए मिलेगी। 
 
One Piece Gear 5 में नया क्या है?
इस एपिसोड में Luffy के गियर ट्रांसफॉर्मेशन के कारण वह कई तकनीकों से अपनी फिजिकल कैपेसिटी बढ़ाएगा। इसके साथ ही बैटल में वह अपनी रबर पॉवर को कई तरह से इस्तेमाल करने वाला है। One Piece के एपिसोड 1044 में फेंस को पता चला कि luffy के डेविल फ्रूट के बारे में हम जो कुछ भी जानते थे वे लगभग सब गलत था। इसके साथ ही आगे के एपिसोड में कहानी बहुत दिलचस्प होती है। 
 
अगर आपने अभी तक यह एनीमे नहीं देखा है तो आपको ज़रूर देखना चाहिए। आपको बता दें कि अगस्त 2022 में One Piece की 516.5 मिलियन कॉपी 61 देशों में सर्कुलेट हुई थी। यह एनीमे दुनिया की टॉप एनीमे में से एक है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बालकनी में पत्नी संग रोमांटिक हुए विक्की कौशल, कैटरीना कैफ ने शेयर की फोटो