Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रभास एक्शन के लिए पूरी तरह तैयार: आइए नजर डालते हैं उनकी आने वाली हाई ऑक्टेन एक्शन मूवीज़ पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रभास एक्शन के लिए पूरी तरह तैयार: आइए नजर डालते हैं उनकी आने वाली हाई ऑक्टेन एक्शन मूवीज़ पर
, शनिवार, 11 जून 2022 (06:57 IST)
प्रभास की आने वाली फिल्में एक्शन से भरपूर नजर आ रही हैं और इसको लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। इनमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। चाहे बाहुबली: द बिगिनिंग हो या बाहुबली 2: द कन्क्लूजन या साहो, अभिनेता के एक्शन अवतार को हमेशा जनता ने पसंद किया है। 
 
अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर भारी संख्या में कमाई के साथ, प्रभास उद्योग के सबसे भरोसेमंद स्टार हैं, और यह अनदेखा करना मुश्किल है कि वह एकमात्र ऐसे स्टार हैं जिन्होंने 4 अखिल भारतीय फिल्में दी हैं। आइए नजर डालते हैं एक्शन फिल्मों पर जिनमें प्रभास का दमदार और हाइ ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा। 
 
1) आदिपुरुष:
यह मूवी रामायण पर आधारित है। इसमें प्रभास राम के चरित्र में दिखाई देंगे। फिल्म 12 जनवरी 20 को रिलीज होगी। फिल्म में एक अलग ही अंदाज प्रभास का नजर आएगा। 
 
2) सालार
यह एक आगामी पैन इंडिया एक्शन फिल्म है जो अपने किलर पोस्टर के लिए काफी चर्चा में है। फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है।
 
3) प्रोजेक्ट के
यह प्रभास का पहला प्रोजेक्ट है जो पैन-इंडिया से पैन-वर्ल्ड तक जाएगा। यह एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसकी शूटिंग प्रभास फिलहाल कर रहे हैं। यह फिल्म न केवल भारतीय भाषाओं जैसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में बल्कि अंग्रेजी में भी रिलीज होगी।
 
4) स्पिरिट
हालांकि, फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह प्रभास की 25वीं फिल्म होने जा रही है और इसे संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस फ्लॉप, 100 क्या अब 75 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाएगी