Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका से लेकर सेलिना तक... इन बॉलीवुड सुंदरियों ने चुना विदेशी जीवनसाथी

हमें फॉलो करें webdunia
बॉलीवुड सुंदरियां और विदेशी छोरों के बीच रोमांस और फिर रोमांस के बाद शादी का सिलसिला कोई नई बात नहीं है। 

webdunia

 
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने निक के साथ शादी कर यह साबित कर दिया है कि प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता है। प्रियंका और निक की  मुलाकात 2017 में हुई थी, इसके बाद दोनो के बीच नज़दीकियाँ बढ़ने लगी। दोनों ने एक दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज के बाद 2 दिसंबर को भारतीय रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। 

webdunia

 
माधुरी दीक्षित 
प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्हें उनका हमसफर सरहद पार से मिला है। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम यूं तो संजय दत्त के साथ जोड़ा गया लेकिन उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी की। माधुरी और डॉक्टर नेने के दो बेटे हैं। 

webdunia

 
प्रीति जिंटा 
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने अपने जीवनसाथी के रुप में एक विदेशी को चुना। अमेरिका के इंवेस्टमेंट बैंकर जीन गुडइनफ के साथ  कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद वर्ष 2016 में प्रीति ने उनके साथ लॉस एंजिल्स में भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी।
 
रीना रॉय
रीना रॉय और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के बीच रोमांस खूब जोर-शोर से चला। बाद में मोहसिन और रीना रॉय ने शादी कर ली और मोहसिन खान क्रिकेट छोड़ फिल्मों में आ गए। फतेह और बंटवारा जैसी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन सफल नही हुए और वापस पाकिस्तान चले गए। शादी के बाद रीना कुछ दिन पाकिस्तान में रही और बाद में दोनों ने अपनी राह अलग कर ली।

webdunia

 
से‍लिना जेटली 
बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री सेलिना को भी उनका प्यार सरहद पार मिला। सेलेना ने वर्ष 2011 में बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी की। दुबई में सेलिना पहली बार पीटर से मिली थीं। इस मुलाकात के बाद पीटर हॉग सेलिना के परिवार से मिलने के लिए इंडिया आए थे और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। पीटर हॉग दुबई और सिंगापुर में होटल्स के मालिक हैं। सेलिना ने 2003 में जानशीं से बॉलीवुड में एंट्री ली थी और शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़  दिया।

webdunia

 
नीना गुप्ता- 
सरहद पार प्रेम की कड़ी में अभिनेत्री नीना गुप्ता का नाम भी शुमार है। भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के मशहूर पूर्व क्रिकेटर  विवियन रिचर्डस के बीच अफेयर करीब एक साल तक चला और उनकी एक बेटी भी हुई। यह बात अलग है कि दोनों ने शादी नहीं की  लेकिन कभी अपने संबंधों को दुनिया से नहीं छिपाया। विवियन रिचर्डस और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता है जो एक मशहूर फैशन डिजाइनर है।

webdunia

 
किम शर्मा 
किम शर्मा ने केन्या के बिज़नेस अली पंजानी को अपना जीवन साथी चुना। कुछ वर्ष तो ठीक-ठाक चला, लेकिन अब दोनों एक-दूजे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

5 बातें जो कृति सेनन को देती है खुशी