Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कॉमेडियन से पंजाब का CM बनने तक, जानिए कैसा रहा भगवंत मान का सफर

हमें फॉलो करें कॉमेडियन से पंजाब का CM बनने तक, जानिए कैसा रहा भगवंत मान का सफर
, बुधवार, 16 मार्च 2022 (13:50 IST)
कॉमेडियन, एक्टर भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव खटकरकलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों को पछाड़ते हुए प्रचंड जीत हासिल की। 117 सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीतीं।
 
भगवंत मान का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में 1972 में हुआ था। भगवंत मान ने 90 के दशक में एक्टिंग और कॉमेडी करना शुरू किया था। 1994 में उन्होंने कचहरी नाम की फिल्म में पहली बार काम किया। भगवंत ने 10 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 
 
webdunia
भगवंत मान ने कई कॉमेडी शो में भी काम किया। उन्होंने जगतार जग्गी के साथ काफी समय कॉमेडी की। 2006 में भगवंत मान और जग्गी ने अपना मशहूर शो 'लाइफ विद वाइफ' कनाडा और इंग्लैंड में भी किया। भगवंत मान ने 2008 में 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में भी भाग लिया था।
 
भगवंत मान ने साल 2012 में राजनीति में एंट्री की थी। वह मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से जुड़े। मान ने 2012 में पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल से खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन तब वह हार गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले मनप्रीत बादल कांग्रेस में शामिल हो गए, जिसके बाद भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। 
 
भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के टिकट से 2014 और 2019 में पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीते। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी की तरफ से धूरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द कश्मीर फाइल्स में स्टार-डांस-फाइट नहीं फिर भी यह फिल्म क्यों देखी ही जानी चाहिए