Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान की 'रेस 3' का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर, प्लस और माइनस पाइंट्स के साथ

हमें फॉलो करें सलमान खान की 'रेस 3' का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर, प्लस और माइनस पाइंट्स के साथ
15 जून को इस वर्ष की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रेस 3' रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। त्योहार ईद का है। सलमान और ईद का कॉम्बिनेशन होने के कारण सफलता का प्रतिशत और बढ़ जाता है। रेस 3 को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का। आइए जानते हैं फिल्म के प्लस और माइनस पाइंट्स। 
 
प्लस पाइंट्स 
1) रेस सीरिज एक सफल फ्रेंचाइज है। इस सीरिज के दोनों भागों ने सफलता हासिल की थी। रहस्य, रोमांच और ग्रे-शेड्स लिए किरदार इस फिल्म की खासियत होती हैं। एक दर्शक वर्ग तैयार है इस फिल्म को देखने को। साथ ही दर्शकों को पता है कि वे किस तरह की फिल्म देखने जा रहे हैं। 
 
2) सलमान खान इस समय बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं। वे अपने दम पर ही फिल्म को बड़ी ओपनिंग दिला सकते हैं। पिछली सात ईदों पर उनकी सात फिल्में रिलीज हुईं जिसमें से 6 ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सलमान और ईद का कॉम्बिनेशन जबरदस्त है। 
 
3) रेस 3 लगभग 100 करोड़ में तैयार हुई है। रिलीज के पहले ही निर्माता फायदे में आ चुके हैं। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन भी सलमान कर रहे हैं। एक तरह से यह फिल्म रिलीज के पहले ही फायदे का सौदा बन गई है। सवाल प्रतिष्ठा का है। 
 
4) फिल्म के प्रचार में बिलकुल भी कंजूसी नहीं की गई है। सलमान योजनाबद्ध तरीके से प्रचार किया है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा की है। 

माइनस पाइंट्स 

webdunia

 
1) फिल्म का ट्रेलर खास पसंद नहीं किया गया और ज्यादातर फीडबैक निगेटिव्ह थे। ट्रेलर से फिल्म के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिलती। फिल्म के गाने भी हिट नहीं हुए। 
 
2) रेस सीरिज की पहली दो फिल्मों का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। ये दोनों भाई थ्रिलर मूवी बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। तीसरा भाग रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। वे भले ही एबीसीडी सीरिज की दो हिट फिल्म बना चुके हैं, लेकिन अभी भी उन्होंने ये विश्वास हासिल नहीं किया है कि उन्हें इतने बड़े सुपरस्टार की महंगी फिल्म निर्देशित करने को दी जाए। 
 
3) फिल्म में सलमान खान को छोड़ कोई दमदार कलाकार नहीं है। बॉबी देओल, डेज़ी शाह जैसे फ्लॉप कलाकार लीड रोल में हैं। अनिल कपूर और जैकलीन फर्नांडीज में इतना दम नहीं है कि वे भीड़ खींच सकें। 
 
4) फिल्म वो क्रेज पैदा नहीं कर पाई है जो आमतौर पर सलमान की फिल्मों के रिलीज होने के पहले नजर आता है। कहीं ना कहीं दर्शक इस फिल्म को लेकर आश्वस्त नहीं है। ज्यादातर दर्शक रिपोर्ट आने के बाद ही देखने का फैसला करेंगे। 
 
5) रेस रिलीज होने के दो सप्ताह बाद 'संजू' रिलीज होगी, जिसका रेस 3 से भी ज्यादा क्रेज है। इस तरह से रेस 3 को दो सप्ताह ही खुले मिले हैं। 

क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर? 

webdunia

 
यह बात तो तय है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग लेगी। ईद वाले दिन फिल्म 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है। पहले वीकेंड पर ही सौ करोड़ क्लब में फिल्म का शामिल होना निश्चित लग रहा है। चौथे दिन से फिल्म के कलेक्शन क्वालिटी पर निर्भर करेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान और ईद... 6 ब्लॉकबस्टर... 1461 करोड़ रुपये का कलेक्शन