Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की उड़ाई नींद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rashmika Mandanna
, मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (14:48 IST)
रश्मिका मंदाना दक्षिण भारत की लोकप्रिय स्टार हैं। उत्तर भारत में उनके बारे में कम ही लोग जानते थे, लेकिन एक फिल्म ऐसी आई कि रश्मिका को करोड़ों लोग न केवल पहचानने लगे बल्कि उनके दीवाने भी हो गए। इस फिल्म का नाम है 'पुष्पा द राइज़'। इस फिल्म में हीरो हैं अल्लू अर्जुन। उनकी फैन फॉलोइंग तो बढ़ी ही, लेकिन रश्मिका को भी जबरदस्त फायदा हुआ। 

webdunia

 
बॉलीवुड हीरोइनों के मामले में तंगी से गुजर रहा है। प्रियंका अमेरिका चली गईं। आलिया प्रेग्नेंट हो गईं। दीपिका बहुत ही चूज़ी हो गईं। कैटरीना की शादी हो गईं। करीना का भी मन नहीं लग रहा है। ऐसे में रश्मिका को बॉलीवुड वालों ने हाथों-हाथ लिया है। सुनने में आया है कि हिंदी फिल्मों में रश्मिका की खूब डिमांड है। 
 
रश्मिका इस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' नामक मूवी कर रही हैं। 'गुडबाय' में उनके साथ अमिताभ बच्चन हैं। रणबीर कपूर के साथ वे 'एनिमल' कर रही हैं। इसके अलावा करण जौहर ने भी उन्हें अपनी आगामी कुछ फिल्मों के लिए साइन किया है। 

webdunia

 
इसके अलावा रश्मिका को विज्ञापन भी मिले हैं। वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के साथ वे विज्ञापन कर रही हैं। 
 
जिस तरह से रश्मिका को हिंदी फिल्में ऑफर हो रही हैं उससे कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, जान्हवी कपूर जैसी एक्ट्रेसेस की नींद उड़ी है। पुष्पा 2 द राइज़ आने वाली है और उसके बाद रश्मिका की फैन फॉलोइंग और बढ़ने वाली है इसमें कोई दो राय नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारती सिंह ने शेयर की बेटे की फोटो, 3 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा लाइक्स