Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिरानी की अगली फिल्म में होंगे शाहरुख, काजोल और करीना कपूर, लव स्टोरी पर आधारित फिल्म !

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख खान
, मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (11:55 IST)
राजकुमार हिरानी ने 'संजू' के बाद कोई फिल्म अब तक अनाउंस नहीं की है और दूसरी ओर शाहरुख खान भी 'ज़ीरो' के बाद अब तक कोई फिल्म करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं। शाहरुख खान के फैंस बेताब हैं कि शाहरुख कोई फिल्म करें ताकि बड़े परदे पर उन्हें देखा जा सके। सोशल मीडिया पर वे लगातार मांग भी कर रहे हैं। 
 
पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं कि शाहरुख फिल्म साइन करने के मूड में हैं। 35 से ज्यादा स्क्रिप्ट्स उनके पास पड़ी हैं। यह भी सुनने को मिल रहा है कि राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म वे कर सकते हैं। 


 
इस चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है। बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है कि हिरानी और शाहरुख के बीच सब तय हो गया है। उन्होंने हाथ मिला लिया है और जल्दी ही अनाउंसमेंट सुनने को मिलेगा। शाहरुख के साथ हिरानी लंबे समय से फिल्म बनाना चाहते थे और यह बात अब पूरी होने जा रही है। 
 
शाहरुख को लेकर हिरानी एक लव स्टोरी बनाएंगे। शाहरुख को रोमांस का बादशाह कहा जाता है और उनकी इसी खासियत का फायदा हिरानी अपने ढंग से उठाना चाहते हैं। 

 
इस फिल्म की स्टार कास्ट भी तय हो गई है। काजोल और करीना कपूर खान इस फिल्म में हीरोइन होंगी। काजोल की अदाकारी से भी हिरानी बहुत प्रभावित हैं और काजोल को राजी करने में शाहरुख का बड़ा हाथ है। शाहरुख-काजोल की जोड़ी को पसंद भी बहुत किया जाता है। 
 
दोनों ने बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण अर्जुन, कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। हिरानी इस जोड़ी को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। 



 
करीना कपूर खान भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी जो हिरानी के साथ 'थ्री इडियट्स' कर चुकी हैं। करीना, शाहरुख और काजोल को हिरानी की फिल्म में देखना एक दिलचस्प अनुभव होगा। 
 
किंग खान के फैंस को अब इस बात का इंतजार है कि इस फिल्म की जल्दी घोषणा हो ताकि यह बात सच साबित हो सके। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने पापा का धक्का दे दो : यह चुटकुला आपका दिन बना देगा