Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑस्कर अवॉर्ड प्राप्त फिल्म कोडा और भंसाली की फिल्म 'खामोशी द म्यूजिकल' की कहानी में है समानता

Advertiesment
Oscar Awards
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 में कोडा को बेस्ट मूवी चुना गया। यह फ्रेंच फिल्म 'ला फैमिले बेलियर' का रीमेक है। कोडा की कहानी संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'खामोशी-द म्यूजिकल' से मिलती-जुलती है जिसमें नाना पाटेकर, सलमान खान और मनीषा कोइराला ने लीड रोल अदा किए थे। 
 
कोडा एक परिवार की कहानी है जिसमें माता-पिता और उनका बेटा और बेटी है। इनमें से रूथ को छोड़ सभी बधिर है। रूथ अपने परिवार और दुनिया के बीच बातचीत का माध्यम है। रूथ की संगीत में रूचि है और उसकी मुलाकात एक संगीत टीचर से होती है जिसके सहारे रूथ संगीत की की दुनिया में पैर रखती है। 
 
कोडा बेहद संवेदनशील फिल्म है और दर्शाती है कि कमियों के बावजूद मानव संघर्ष करता है और कमियों पर जीत पाता है। इस फिल्म का निर्देशन सियान हेडर ने किया है। एमिलिया जोन्स, ट्रॉय कोटसर, डेनियल, मार्ली मैटलिन लीड रोल में हैं और इन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। 
 
कोडा की कहानी भंसाली की फिल्म 'खामोशी- द म्यूजिकल' से काफी मिलती-जुलती है। उस फिल्म में नाना पाटेकर और सीमा बिस्वास ऐसे दंपत्ति हैं जो सुन और बोल नहीं सकते। उनकी बेटी का रोल मनीषा कोइराला ने अदा किया था जो बोल और सुन सकती है और संगीत में उसकी काफी रूचि है। अपने प्रेमी सलमान खान के सहारे वह संगीत की दुनिया में नाम कमाती है। 
 
फिलहाल इन दोनों फिल्मों में कनेक्शन ढूंढा जा रहा है। बहरहाल भंसाली की फिल्म भी बेहतरीन है और कई लोग इसे उनके द्वारा निर्देशित बेस्ट मूवी मानते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'भीमा भारती की हुई वापसी', सोहम शाह ने साझा की 'महारानी सीजन 2' की पहली झलक