Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनियाभर में छाई आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 100 करोड़ क्लब में शामिल

हमें फॉलो करें दुनियाभर में छाई आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 100 करोड़ क्लब में शामिल
, शनिवार, 5 मार्च 2022 (12:59 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्टी की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचा रही है। ये फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

 
भंसाली प्रोडक्शंस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए बताया कि 'फिल्म ने दुनिया भर में 108.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। भंसाली प्रोडक्शंस ने लिखा, 'इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद। टिकट बुक कीजिए।'
 
गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले और दूसरे दिन क्रमश: 10.50 करोड़ और 13.32 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद तीसरे दिन यह बढ़कर 15.30 करोड़ हो गया, जबकि चौथे दिन फिल्म ने 8.19 करोड़ का कलेक्शन किया। बुधवार को फिल्म में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 6.21 करोड़ का कलेक्शन किया।
 
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में आलिया ने माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभाया हैं। फिल्म में आलयिा के अलावा अजय देवगन, शांतनु माहेश्वरी और विजय राज जैसे कलाकार भी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान संग वायरल हुई फेक वेडिंग तस्वीर पर सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन